- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: मध्यप्रदेश में दोबारा...
Fake News: मध्यप्रदेश में दोबारा लगेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या है वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि, कोरोनावायरस महामारी के लगातार बढ़ते खतरे के कारण मध्यप्रदेश में एक बार फिर पूरी तरह से लॉकडाउन लगने जा रहा है। बता दें कि 13 जुलाई को मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में हर रविवार लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि, मध्यप्रदेश में दोबारा सम्पूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा।
किसने किया शेयर?
कई फेसबुक और ट्विटर यूजर ने इसी दावे के साथ पोस्ट किया है।
जरा गुजरात के कोरोना मामलों का भी जिक्र कर दिया करे श्रीमान...
— omprakashChoyal_in (@omprakash7105) July 14, 2020
वैसे मध्यप्रदेश के तो हालत इतने अच्छे हैं की लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है...
कम से कम राजस्थान में तो ऐसा नहीं हो रहा भाईजी...
क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पड़ताल में पाया कि, बीते तीन दिनों में मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किए जाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। वहीं 15 जुलाई को खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लॉकडाउन लागू होने से जुड़ी खबरों को गलत बताया था।
विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में खबर चल रही है कि मध्यप्रदेश में कल से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। यह खबर पूर्णतः निराधार है। राज्य में लॉकडाउन को लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 15, 2020
निष्कर्ष : मध्यप्रदेश में दोबारा सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू होने वाली खबरें गलत हैं। राज्य सरकार ने अब तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।
Created On :   16 July 2020 11:28 AM IST