- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: कांग्रेस विधायक ने की...
No Fake News: कांग्रेस विधायक ने की पुलिस से मारपीट, जानिए सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मी की पिटाई करते हुए दिख रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा कि पिटाई कर रहा व्यक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय है। फेसबुक पर ""कट्टर मोदी समर्थक ग्रुप से जुड़े और अपने 51 साथियों को जोड़े"" ने ये वीडियो शेयर कर लिखा है कि, ये है कमलनाथ की कांग्रेस सरकार का विधायक अनिल उपाध्याय जो पुलिस कर्मचारी को पीट रहा है। देश की राष्ट्रभक्त समाज पुलिस के द्वारा ही ऐसे विधायक को जल्दी सजा दिलवाने के लिए सोशल मीडिया पर पहल करेगी।

दरअसल वीडियो में पुलिसकर्मी को पीट रहा व्यक्ति कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय नहीं, मेरठ से भाजपा पार्षद मनीष है। ये घटना करीब पांच महीने पहले मेरठ में हुई थी। पुलिसकर्मी सुखपाल सिंह पवार अपनी महिला साथी के साथ मनी। के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां उनकी रेस्टोरेंट स्टाफ से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद मनीष और पुलिसकर्मी सुखपाल सिंह के बीच झगड़ा हो गया, और मनीष ने पवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। ये घटना अक्टूबर 2018 में हुई थी। न्यूज एजेंसी एनआई यूपी ने भी 20 अक्टूबर 2018 को ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इस मामले में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था।


@ZeeNews @aajtak @avpnewsindia
— Hemant Dubey (@HemantD40692133) April 5, 2019
ये है कमलनाथ की काँग्रेस सरकार का विधायक अनिल उपाध्याय जो पुलिस कर्मचारी को पीट रहा है देश की राष्ट्रभक्त समाज पुलिस के द्वारा ही ऐसे विधायक को जल्दी सजा दुलवाने के लिए सोशल मीडिया पर पहल करेगी । pic.twitter.com/HGb1ZSmkWk

Created On :   9 April 2019 10:16 AM IST