- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: कांग्रेस के पास है...
No Fake News: कांग्रेस के पास है रजिस्टर्ड दुखियारी अम्मा ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शशि थरूर की फोटो काफी शेयर की जा रही है। फोटो में दोनों नेता एक बुजुर्ग महिला को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा जा रहा है कि, ये अम्मा कांग्रेस की रजिस्टर्ड दुखियारी है। जिसकों भी गरीब को गले लगाना होता है। इसको उठा ले आते हैं।
ये अम्मा कांग्रेस की रजिस्टर्ड दुखियारी है।जिसको भी गरीबो को गले लगाना होता है इसको उठा के ले आते है। कांग्रेस का निरूपरायpic.twitter.com/Fh43VUP1J3
— Chowkidar Nidhi Bansal (@Nidhi67169964) April 18, 2019

दरअसल वायरल तस्वीरों में राहुल गांधी, शशि थरूर और भाजपा केरल के जनरल सेक्रेटरी के.सुरेंद्र हैं। तीनों महिलाएं एक जैसी दिख रही है, परंतु ध्यान से देखने पर समझ आता है कि तीनों अलग-अलग महिलाएं हैं। महिलाओं की उम्र, चेहरे की बनावट और बालों के एक जैसे है। इन महिलाओं की फोटों को ध्यान से देखे तो तीनो के दांतों में अंतर दिखाई देता है। वहीं तीनो के चेहरे की बनावट में भी काफी अंतर है।

Created On :   23 April 2019 8:23 AM IST