फैक्ट चेक: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी और पति-पत्नी के बीच झड़प की ये वीडियो साल 2022 की है, यूजर्स हालिया घटना समझ कर क्लिप कर रहे शेयर

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी और पति-पत्नी के बीच झड़प की ये वीडियो साल 2022 की है, यूजर्स हालिया घटना समझ कर क्लिप कर रहे शेयर
  • पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
  • पति-पत्नी को पीटते हुए आ रहे हैं नजर
  • पत्नी ने भी पुलिसवाले पर किया चप्पल से हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक पुलिस वाले को रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी को पीटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, महिला भी चप्पल से पुलिस वाले को मारने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह घटना हाल फिलहाल की है। आपको बता दें कि, यह दावा झूठा है। असल में यह घटना साल 2022 की है।

क्या हो रहा है वायरल?

'UttarPradesh.Org' नामत फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो 20 मार्च को शेयर कर लिखा था कि “चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी की दबंगई, बच्चे पर डंडा मारने के बाद बवाल। लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा बच्चे के हाथ पर डंडा मारने के बाद हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता इस घटना पर भड़क गए और पुलिसकर्मी से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल मार दी, जिस पर पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया। लेकिन महिला भी पीछे नहीं हटी और लगातार दो-चार चप्पल और जड़ दीं। इस झगड़े को रोकने के लिए जब एक महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी पुलिसकर्मी ने उन्हें भी धक्का दे दिया। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, और अब पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े -क्या केन्द्र सरकार 'सर्व शिक्षा अभियान भर्ती' के तहत बिना परीक्षा प्राइमरी टीचर के पदों पर सीधी भर्ती कर रही है? जानें वायरल दावे का सच

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें वायरल वीडियो 'HW News Network' नामक यूट्यूब चैनल पर मिली। इसे यहां तीन साल पहले 19 मार्च 2022 को अपलोड किया गया था। डिस्क्रिप्शन में लिखा था- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मी और कुछ लोगों के बीच लड़ाई झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का सिपाही एक महिला को मार रहा है. साथ ही साथ एक पुरुष से भी उससे उलझ रहा है। हालांकि इस दौरान महिला ने भी सिपाही को चप्पल से थप्पड़ जड़े।

Created On :   25 March 2025 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story