फैक्ट चेक: उत्तरखंड में बांध टूटने का वीडियो हुआ वायरल, जांच में 2021 की निकली क्लिप

उत्तरखंड में बांध टूटने का वीडियो हुआ वायरल, जांच में 2021 की निकली क्लिप
  • उत्तरखंड में बांध टूटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
  • यूजर का दावा निकला फर्जी
  • पड़ताल में साल 2021 की पाई गई क्लिप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। इन इलाकों में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि ऋषिगंगा और तपोवन में एनटीपीसी का बांध टूट गया है। साथ ही, लोगों को हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने न जाने की मांग भी की है। वीडियो में पानी बड़े ही तेजी से बहता नजर आ रहा है।

यूजर का दावा

सोशल मीडिया पर यूजर ने एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है कि यह क्लिप उत्तराखंड की है। जहां ऋषिगंगा और तपोवन में एनटीपीसी का बंध टूटने से पानी का सैलाब देखने को मिल रहा है। इसी के साथ यूजर ने हरिद्वार और ऋषिकेश जाने की चेतावनी भी लोगों को दी है। वीडियो डालकर यूजर ने लिखा, “सावधान, ऋषि गंगा और tapovan का NTPC का dam टूट गया है। शाम तक पानी चमोली पार कर लेगा। इसलिए अभी कोई भी व्यक्ति हरिद्वार और ऋषिकेश का प्रोग्राम न बनाएं।”

यह भी पढ़े -क्या मुबंई में समुद्र पर बने अटल सेतु पर दरार आ गई? जानें वायरल दावे का सच

पड़तालउ

जांच-पड़ताल के बाद हमारी टीम को यूजर का दावा झूठा मिला। सर्च करने के बाद हमें यह पता चला कि यह वायरल वीडियो साल 2021 का है। हमें ट्विटर पर 7 फरवरी 2021 को शेयर किया हुआ सेम इसी तरह का वीडियो मिला जैसा यूजर ने डाला है। ट्विटर पर क्लिप देखने के बाद यह पता चला कि यह क्लिप उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से बढ़ आने के समय का है।

जानकारी के मुताबिक 2021 में चमोली में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से अलकनंदा नदी में सैलाब आ गया था। बता दें, बाढ़ की वजह से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट और उसके आस-पास के रैणी गांव में टबाही मच गई थी। जिसमें काफी लोग फंस गए थे। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया था। सैलाब में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

साथ ही उत्तराखंड और चमोली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उत्तराखंड बाढ़ का दावा कर रही वायरल वीडियो को झूठा बताया है।

यह भी पढ़े -क्या NTA की वेबसाइट पर NEET एग्जाम के परीक्षार्थियों का हैक हुआ डेटा, जानिए वायरल दावे का सच

Created On :   8 July 2024 1:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story