फिल्म एडवांस बुकिंग कलेक्शन: ओपनिंग डे पर धमाल मचाएंगी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’! एडवांस बुकिंग में चार दिने में किया 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

ओपनिंग डे पर धमाल मचाएंगी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’! एडवांस बुकिंग में चार दिने में किया 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन
  • ओपनिंग डे पर धमाल मचाएंगी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’!
  • एडवांस बुकिंग में किया 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की सारी उम्मीदें इस समय विक्की कौशल की फिल्म छावा से है। फिल्म 14 जनवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विक्की कौशल की हिस्टोरिकल एपिक फिल्म ‘छावा’ साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। बीते दिन 9 फरवरी से फिल्म की एडवांस बुकिंग वर्ल्डवाइज शुरु कर दी गई है। धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। वहीं मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं फिल्म ने चार दिन में प्री बुकिंग से करोड़ों में कलेक्शन कर लिया है।

‘छावा’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन

‘छावा’ वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी है।फिल्म की टिकटों की खूब प्री सेल हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की बात करें तो खबरों के मुताबिक ‘छावा’ की देशभर में अब तक 3 लाख 52 हजार 13 टिकटों की प्री सेल हुई है। इसमें फिल्म ने हिंदी 2 डी में सबसे ज्यादा 2 लाख 97 हजार 259 टिकटों की एडवांस बुकिंग की है। इसके बाद हिंदी IMAX 2 डी में इसके 6 हजार 125 टिकटों की प्री सेल हुई है। हिंदी 4डीएक्स में फिल्म के 1 हजार 479 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई हैहिंदी आईसीई में ‘छावा’ के 350 टिकट की एडवांस बुकिंग हुई है। इसी के साथ ‘छावा’ ने प्री टिकट सेल में 8.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘छावा’ ने एडवांस बुकिंग में 10.9 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म कास्ट

'छावा' एक बायोपिक है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। छावा में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के रोल प्ले कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आएं। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा एक पीरियड ड्रामा है।

Created On :   13 Feb 2025 11:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story