फिल्म कलेक्शन: मंडे टेस्ट में पास हुई विक्की कौशल की 'छावा', 350 करोड़ कमाने से एक इंच दूर है फिल्म, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन

मंडे टेस्ट में पास हुई विक्की कौशल की छावा, 350 करोड़ कमाने से एक इंच दूर है फिल्म, जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन
  • मंडे टेस्ट में पास हुई विक्की कौशल की 'छावा'
  • 350 करोड़ कमाने से एक इंच दूर है फिल्म
  • जाने फिल्म का टोटल कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर बनी ये पीरियड ड्रामा फिल्म छावा साल 2025 की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड और भारतीय फिल्म बना गई है। फिल्म अब तक बहुत ही जल्द ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो सकती है। विक्की कौशल ने इसमें शानदार एक्टिंग से सभी को काफी ज्यादा खुश किया है। फिल्म ने 10 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अब फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है और फिल्म 350 करोड़ कमाने से इंच भर दूर रह गई है। फिल्म जल्द ही ये आंकड़ा भी पार करेगी। तो चलिए जानते हैं मंडे को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है।

फिल्म छावा ने की इतनी कमाई

फिल्म छावा ने नौवें दिन दूसरे शनिवार 44 करोड़ और दसवें दिन दूसरे रविवार 40 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं अब खबरों के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 18.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन के आंकड़ा अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं। लेकिन अगर फिल्म ने 18.50 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 345.25 करोड़ हो गया है। फिल्म 350 करोड़ से चूक गई है हालांकि, आगे फिल्म को महाशिवरात्रि की छुट्टी का फायदा मिलने की उम्मीदें हैं।

पहले हफ्ते किया था इतना कलेक्शन

बता दें कि, रिलीज के पहले दिन छावा ने 31 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 37 और 48.5 करोड़ कमाए थे। चौथे दिन फिल्म ने 24 करोड़, पांचवे दिन 25.25 करोड़, 6वें दिन 32 करोड़ और सातवें दिन 21.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के पहले वीक का टोटल कलेक्शन 219.25 करोड़ है।

फिल्म कास्ट

'छावा' एक बायोपिक है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। छावा में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आएं। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा एक पीरियड ड्रामा है।

Created On :   25 Feb 2025 10:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story