मनोरंजन: सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी पर पिता शत्रुघ्न हुए 'खामोश...!' मां पूनम सिन्हा ने बेटी को किया अनफॉलो, क्या सिन्हा परिवार में पड़ी दरार!

सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी पर पिता शत्रुघ्न हुए खामोश...! मां पूनम सिन्हा ने बेटी को किया अनफॉलो, क्या सिन्हा परिवार में पड़ी दरार!
  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर घमासान
  • शादी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने साधी चुप्पी, मां ने बेटी को किया अनफॉलो
  • क्या सिन्हा परिवार में पड़ी दरार!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ में भी शत्रुघ्न सिन्हा की लाड़ली बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सूर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड में 70 के दश्क में अपने दमदार डायलॉग से फैंस के दिलों पर राज करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने कई हिट फिल्म दी है। लेकिन जैसे ही उनके सामने बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की बात आई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

दुनिया में ज्यादातर माता-पिता का यह सपना होता है कि एक दिन वह अपने बच्चें की शादी अपनी पसंद के लड़के या लड़की के साथ करें। ऐसे ही एक सपना शायद शत्रुघन सिन्हा ने भी देखा होगे। दरअसल, जब मीडिया ने उनसे सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग लीक होने के बारे में सवाल पूछा तो वह और उनके घर वाले सभी हैरान रह गए। शत्रुघन सिन्हा ने इसके जवाब में कहा कि मुझे इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सवाल का जवाब देते हुए उनके चेहरे पर नाराजगी दिखाई दे रही थी।

लव रंजन ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

इस पर सोनाक्षी के भाई लव रंजन अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंसटाग्राम पर एक पोस्ट के कैप्शन मे लिखते है ''वक्त के साथ समस्या है कि हमारे पास यह कभी पर्याप्त नहीं होता'' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि सिन्हा परिवार को सच में शादी की कोई भी जानकारी बिलकुल नहीं थी। इस बात पर लव रंजन ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 सालों से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद वह कुछ समय तक एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहें। लेकिन बाद में दोनों ने अपनी दोस्ती को रिलेशनशिप में बदलने का फैसला किया। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को 7 सालों तक डेट करने लगे। ऐसे में दोनों ने अब जाकर शादी करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर इकबाल 23 जून को मुंबई के एक निजी समारोह मे एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी को किया अनफॉलो

हालांकि, दोनों की शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। सिन्हा परिवार की नाराजगी इस हद तक बढ़ गई है कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने अपने बेटी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो तक कर दिया है। मामा पहलाज निहलानी ने नाउ/जूम को इंटरव्यू देने के दौरान कहा था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शादी को लेकर सिन्हा परिवार में नाराजगी हैं, लेकिन उनकी यह नाराजगी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेंगे। क्योंकि आज से 40 साल पहले शत्रुघन सिन्हा ने भी अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। सोनाक्षी की नानी सत्रुघन सिन्हा को पसंद नहीं करती थीं लेकिन आज सब एक साथ रह रहे हैं।

Created On :   19 Jun 2024 2:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story