सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: अरिजीत के साथ स्कूटी पर एड शीरन ने की सवारी, आधी रात को दोनों निकले नाउट आउट पर, वीडियो वायरल आपने देखा क्या?

अरिजीत के साथ स्कूटी पर एड शीरन ने की सवारी, आधी रात को दोनों निकले नाउट आउट पर, वीडियो वायरल आपने देखा क्या?
  • अरिजीत सिंह के साथ स्कूटी पर सिंगर एड शीरन ने की सवारी
  • आधी रात को दोनों निकले नाउट आउट पर
  • वीडियो वायरल आपने देखा क्या?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ब्रिटिश पॉप सिंगर एड शीरन इन दिनों इंडिया टूर पर है। सिंगर की इंडिया में भी शानदार फैन फॉलोइंग है। उनके गानों के लोग इतने दीवाने हैं कि उनके कॉन्सर्ट की टिकट ओपन होते ही फुल हो जाती हैं। इस दौरान सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में वो अरिजीत सिंह के साथ स्कूटी पर घूमते नजर आ रहे हैं। अरिजीत के होमटाउन जियागंज में दोनों स्कूटर पर घूमते हुए नजर आए। अरिजीत के होमटाउन जियागंज में दोनों स्कूटर पर घूमते हुए नजर आए। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दोनों खूब मस्ती के अंदाज में नजर आ रहे हैं। अरिजीत स्कूटी चला रहे हैं और उनके पीछे एड शीरन बैठे हुए हैं। एड शीरन अपनी सिक्योरिटी अरिजीत के साथ स्कूटर पर घूम रहे हैं और उसके बाद दोनों बोटिंग के लिए भी गए। अरिजीत और एड शीरन दोनों ने साथ में अच्छा टाइम स्पेंड किया।

सोशल मीडिया पर अरिजीत और एड शीरन का वीडियो देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- ब्रो, ये बंगाल में है दूसरे ने लिखा- भाई एड शीरन ने भारत को मुझसे ज्यादा घूमा है। एक ने लिखा- अरिजीत ने शीरन ने कहा- आजा तेरेको स्कूटी पे अपना शहर दिखता हूं। एक ने लिखा- एड शीरन को बेंगलुरु में रोका गया, इसलिए वे बंगाल आ गए। चिंता न करें, हम आपको गाने से नहीं रोकेंगे। प्लीज ब्रायन दा की तरह हमारे आतिथ्य का आनंद लें।

बीते दिनों पुलिस ने रोका था शो

बता दें बेंगलुरु में पुलिस की ओर से एड शीरन के स्ट्रीट शो पर रोक लगाए जाने के बाद वो अरिजीत के साथ घूम रहे हैं। दोनों की दोस्ती सितंबर 2024 से है। लंदन में दोनों ने एक स्टेज पर परफॉर्म किया था। एड शीरन का 12 शिलॉंग में कॉन्सर्ट होने वाला है। उसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में परफॉर्म करने वाले हैं।

Created On :   11 Feb 2025 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story