Shahrukh Khan House: शाहरुख खान ने फैमिली के साथ बदला रहने का ठिकाना, मन्नत छोड़कर इस 4 मंजिल के अपार्टमेंट में होंगे शिफ्ट, जानें क्या है वजह?

शाहरुख खान ने फैमिली के साथ बदला रहने का ठिकाना, मन्नत छोड़कर इस 4 मंजिल के अपार्टमेंट में होंगे शिफ्ट, जानें क्या है वजह?
  • शाहरुख खान ने छोड़ा मन्नत
  • सुपरस्टार फैमिली के साथ पहुंचे किराए के घर
  • मन्नत में जारी है रेनोवेशन का काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान जितने मशहूर हैं उतना ही मशहूर उनका बंगला मन्नत भी है। लोग किंग खान के घर के बाहर जाकर फोटो भी लेते हैं और शाहरुख खान भी अपने मन्नत की बालकनी में जाकर फैंस से मिलते हैं। लेकिन अब आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा नहीं हो पाएगा। क्योंकि, शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ मन्नत छोड़कर दूसरे किराए के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। शाहरुख खाने के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बच्चे भी मई से पहले तक मन्नत छोड़कर बांद्रा में पाली हिल के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है और सुपरस्टार किराए के अपार्टमेंट में रहेंगे।

कहां रहेंगे शाहरुख खान?

शाहरुख खान ने फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी का चार मजिंला अपार्टमेंट किराए पर खरीदा है और वो अपने परिवार वालों के साथ यहीं ही रहेंगे। इस अपार्टमेंट के लिए शाहरुख खान भगनानी को हर महीने 24 लाख रुपए का किराया देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, चिलीज एंटरटेनमेंट ने भगनानी के बेटे जैकी भगनानी और उनकी बेटी दीपशिखा देशमुख के साथ लीव और लाइसेंस से समझौता किया है।

मन्नत के रेनोवेशन में कितना आएगा खर्च?

पिछले साल नवंबर में गौरी खान ने मन्नत के पीछे बनी हुई एनेक्सी पर दो मंजील और बनवाने के लिए महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण से परमिशन ली थी। बता दें, अगर ये एक्स्ट्रा फ्लोर बनता है तो इससे उकने घर के एरिया में 616.02 स्क्वायर मीटर तक का फायदा होगा, जिसमें करीब 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च होगा।

Created On :   26 Feb 2025 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story