सनोज मिश्रा गिरफ्तार: वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म देने वाले सनोज मिश्रा गिरफ्तार, डायरेक्टर पर लगा रेप करने का आरोप, जाने पूरा मामला

वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म देने वाले सनोज मिश्रा गिरफ्तार, डायरेक्टर पर लगा रेप करने का आरोप, जाने पूरा मामला
  • मोनालिसा को फिल्म देने वाले सनोज मिश्रा गिरफ्तार
  • डायरेक्टर पर लगा रेप करने का आरोप
  • जाने पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘महाकुंभ 2025’ में वायरल हुई गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करना वाले डायरेक्टर कानूनी पछड़ों में फंस गए हैं। इस घोषणा के बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए। डायरेक्टर को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। दिल्ली हाई कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। सनोज पर एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण और गर्भपात करवाने का आरोप है।

चार साल तक रेप करने का आरोप

30 मार्च को सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी गाजियाबाद में हुई थी नबी करीम पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। निर्देशक पर एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसके साथ चार साल तक रेप किया। फिल्म एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह इस दौरान मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने डायरेक्टर पर यह आरोप भी लगाया कि मिश्रा ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में सनोज मिश्रा पर शादी करने के वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, 6 मार्च 2024 को बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था। फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

इस घटना के बाद दर्ज हुई शिकायत

बता दें कि, जिस घटना में शिकायत दर्ज की गई वह 18 फरवरी 2025 को हुई। जब आरोपी सनोज मिश्रा कथित तौर पर पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर आया। सनोज मिश्रा पर आरोप है कि इस सफर के दौरान उन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।

Created On :   31 March 2025 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story