मनोरंजन: रोहित शेट्टी ने शेयर की 'खतरों के खिलाड़ी 14' सेट से खतरनाक स्टंट की फोटोज, खतरनाक स्टंट देख लोग हो रहे हैरान

रोहित शेट्टी ने शेयर की खतरों के खिलाड़ी 14 सेट से खतरनाक स्टंट की फोटोज, खतरनाक स्टंट देख लोग हो रहे हैरान
  • रोहित शेट्टी ने शेयर की खतरों के खिलाड़ी 14 की फोटोज
  • डायरेक्टर का एक्शन देख लोग हैरत में लोग
  • देखिए फोटोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने अपकमिंग स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इस शो में रोहित अपने फैंस को रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन की झलक दिखाते है। बता दें, इस बार खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन रोमानिया में शूट किया जा रहा है। इस शो के प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी है।

यह भी पढ़े -लॉस एंजिल्स 2024 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल के लिए जूरी में शामिल हुईं श्रिया पिलगांवकर

रोहित ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

हाल ही में रोहित शेट्टी ने शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनके 'स्टंटमैन' के दिनों की यादे ताजी हो गई हैं। इस पोस्ट की पहली फोटो में रोहित शेट्टी सेट पर वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि, दूसरी फोटो में उन्हें एक जलती हुई कार के साथ ट्रक पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। डायरेक्टर ने पोस्ट के कैप्शन देते हुए लिखा, "खतरों के खिलाड़ी के रॉ और असली स्टंट यही मुझे अपने शो के बारे में बहुत पसंद है, यह मुझे एक स्टंटमैन के रूप में अपने जवानी के दिनों को फिर से जीने का मौका देता है। मुझे मेरा स्टंटमैन लुक याद आ जाता है।"

10 साल से शो को कर रहे होस्ट

बता दें, सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी काफी एक्टिव रहते हैं। खतरों के खिलाड़ी शो के अलावा भी वह अपनी अपकमिंग फिल्मे से जुड़ी फोटोज शेयर करते रहते हैं। बॉलीवु़ड में रोहित शेट्टी ने गोलमाल और सिंघम फ्रैंचाइज की फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में हाई ऑक्टेन महौल का शौक है। इस शो को रोहित शेट्टी के दिल की धड़कन माना जाता है। बता दें, खतरों के खिलाड़ी शो का फॉर्मेट अमेरिका के फियर फैक्टर शो पर बेस्ड है। इस शो में सेलेब्स कंटेस्टेंट्स के तौर पर शारीरिक और मानसिक जैसे चुनोतियों का सामना करता है। जिससे वह अपने आपको निडर बनाकर अपने डर पर काबू पा सकें।

साल 2008 में इस लोकप्रिय शो की शुरुआत हुई थी। इस शो के पहले, दूसरे और चौथे सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। जबकि, शो के तीसरे सीजन को प्रियंका चौपड़ा और सातवें सीजन को अर्जुन कपूर होस्ट कर चुके है। इसके बाद शो के बाकी सीजन को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे है। ऐसे में आज होस्ट के तौर पर रोहित शेट्टी को 10 साल पूरे हो चुके है।

Created On :   22 Jun 2024 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story