सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: रणबीर कपूर ने गुस्से में पैपराजी को दिया धक्का! सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

रणबीर कपूर ने गुस्से में पैपराजी को दिया धक्का! सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
  • रणबीर कपूर ने गुस्से में पैपराजी को दिया धक्का!
  • सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
  • फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म "लव एंड वॉर" को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया से दूर रहने वाले रणबीर कपूर को बीती रात अपनी सास और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदन के बर्थडे डिनर पर स्पॉट किया गया था। डिनर से लौटते हुए जहां आलिया आसपास मौजूद फैंस से मुस्कुराकर मिलीं दिखाईं दी, तो वहीं रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया कि वे ट्रोल हो गए। रणबीर का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे पैपराजी को गुस्सें में धक्का देते दिख रहे हैं। जिस पर फैंस एक्टर को खरी खोटी सुना रहे हैं।

यह भी पढ़े -फिर टली संजय लीला भंसाली की फिल्म

वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि सोनी राजदन के बर्थडे डिनर पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा नीतू कपूर भी पहुंची थीं। रणबीर ने ससुर महेश भट्ट के साथ पोज भी दिए थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर अपनी वाइफ आलिया के साथ अपनी कार की तरफ आते हैं। जैसे ही आलिया कार में बैठती हैं, रणबीर उनकी गाड़ी की तरफ खड़े पैपराजी का हाथ पकड़कर उन्हें दूसरी तरफ कर देते हैं। इस वीडियो में पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं. एक्टर की इस हरकत पर अब सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो पर लिखा- 'आलिया पहले ही कार में बैठ चुकी थी, उस लड़के को खींचने और धक्का देने की कोई वजह नहीं थी।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'देखो रणबीर ने उस आदमी को कैसे खींचा, रणबीर को शर्म आनी चाहिए।' एक शख्स ने कमेंट किया- 'जब इनकी फिल्म आती है तब ये फ्रेंडली हो जाते हैं और अब। मैं जानता हूं कि वो इंसान काफी करीब था लेकिन क्या उसे ऐसे धक्का देना ठीक था?' इसके अलावा एक ने कहा- 'किसी को खींचने की जरूरत नहीं है। याद रखें, अगर आपके पास जनता का समर्थन नहीं है, तो आपकी सभी फिल्में फ्लॉप हो जाएंगी।'

यह भी पढ़े -दिव्या कुमार के गंभीर आरोपों के बाद उठ रहे सवाल, क्या आलिया के कारण रणबीर कपूर के हाथ से निकल जाएगी 'एनिमल पार्क'?

आलिया-रणबीर वर्कफ्रांट

वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर आखिरी बार एनिमल में नजर आए थे। अब वे रामायण की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं आलिया भट्ट हालिया रिलीज फिल्म जिगरा में दिखीं। जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इसके अलावा वे शरवरी के साथ फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। वहीं वे संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में पति रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े -‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, इस बार आ रहे हैं ये सितारे

Created On :   26 Oct 2024 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story