India's Got Latent: समय रैना और रणवीर पर पंकज त्रिपाठी का बयान आया सामने, कहा- 'शोहरत मिली लेकिन समझदारी कहां गई?'

समय रैना और रणवीर पर पंकज त्रिपाठी का बयान आया सामने, कहा- शोहरत मिली लेकिन समझदारी कहां गई?
  • इंडियाज गॉट लेटेंट पर चल रहा विवाद
  • पंकज त्रिपाठी का रिएक्शन आया सामने
  • सेंसिबिलिटी पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर अब तक कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने टिप्पणी की है। समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर कई सारे लोग नाराजगी जता रहे हैं, जिसके बाद अब पंकज त्रिपाठी ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि, किसी को भी अपने समाज के सांस्कृतिक मूल्य को जानना चाहिए और बकवास बातें करने पर गर्व बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि फेम केवल कुछ देर के लिए ही होता है।

यह भी पढ़े -‘छावा’ फिल्म समीक्षा एक ऐतिहासिक महाकाव्य जो गौरव की ओर बढ़ता है, ब्लॉकबस्टर सिनेमा को फिर से परिभाषित करता है

क्या बोले पंकज त्रिपाठी?

पंकज त्रिपाठी ने स्क्रीन से बातचीत के दौरान कहा है कि, 'ये इंटरनेट की दुनिया है और हर इंसान की अपनी अलग राय है।' उन्होंने आगे कहा है कि, इंटरनेट के साथ बात ये है कि, बहुत से लोग अचानक पॉपुलर हो जाते हैं और उनको नाम-शोहरत मिलने लगती है, लेकिन सेंसिबिलिटी कहां है? क्या उनके पास साहित्यिक ज्ञान और सामाजिक व्यवहार आदि के मामले में जरूरी इंटेलिजेंस है? हर किसी को अपने समाज के कल्चर और वैल्यूज को नहीं भूलना चाहिए, उनको जानने की काफी ज्यादा जरूरत है।

बकवास बातें करके घमंड नहीं करना चाहिए- पंकज त्रिपाठी

उन्होंने आगे कहा है कि, सिर्फ इसलिए ही कोई क्लियर सेंसरशिप नहीं है, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि, आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कह सकते हैं। क्योंकि देखिए बकवास बोलकर मजा लेना ठीक है लेकिन बकवास बोलकर घमंड करना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि कभी भी पूरी तरह से निरर्थक नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि, इन सबको इतना ज्यादा महत्व मत दिया करिए, किसी को भी वायरल किया जा सकता है, लेकिन एक वायरल भी बीमारी की तरह है ये कुछ दिनों तक रहेगा और फिर हम आगे बढ़ते हैं। अगर आपके पास शब्दों की ताकत है, और आप जो कह रहे हैं उससे लोग प्रभावित होते हैं, तो आपको बहुत जिम्मेदारी के साथ ध्यान रखना चाहिए।

Created On :   14 Feb 2025 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story