ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुई द कश्मीर फाइल्स, जानें विवेक अग्निहोत्री के दावे का सच!

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स शॉर्टलिस्ट ही नहीं हुई है। यह फिल्म ऑस्कर्स के लिए एलिजिबल मानी गई है। कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने भी ऑस्कर्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है। कांतारा को भी अभी केवल एलिजिबल ही माना गया है। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के दावे की पोल खुलने पर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है।
विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर सवाल
विवेक अग्निहोत्री के दावे पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे पहले द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया था कि बिग अनाउसमेंट द कश्मीर फाइल्स द एकेडमी की फर्स्ट लिस्ट में ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। ये भारत की पांच फिल्मों में से एक है। इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। दूसरे ट्वीट में डायरेक्टर लिखते हैं कि पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये बस शुरूआत है। रास्ता लंबा है। सभी को बैलेंस करें।
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 10, 2023
विवेक अग्निहोत्री की खुली पोल?
विवेक अग्निहोत्री के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है। अगर आप एकेडमी के अवॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे तो देखेंगे कि विवेक अग्निहोत्री का दावा पूरी तरह से गलत है। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स शॉर्टलिस्ट ही नहीं हुई है।
गौरतलब है कि इंडिया की ओर से अभी तक एक फिल्म शॉर्ट लिस्ट हुई है। वो है द लास्ट फिल्म शो। बस यही भारतीय मूवी है जो शॉर्टलिस्ट हुई है। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। हालांकि, बाकी की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट मूवी की जानकारी आनी अभी बाकी है। विवेक ही नहीं कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने भी ऑस्कर्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है।
द कश्मीर लिस्ट ऑस्कर अवॉर्ड से बाहर
9 जनवरी 2023 को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एलिजीबल 301 फिल्मों की लिस्ट निकाली गई थी। इस लिस्ट में कांतारा, द कश्मीर फाइल्स का नाम भी शामिल था। प्रेस विज्ञप्ति में कहीं भी नहीं लिखा है कि ये फिल्म शॉर्टलिस्ट हुई है। बल्कि साफ मेंशन किया गया है कि ये फिल्म एलिजिबिलिटी लिस्ट में हैं। इसका मतलब ये सभी फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड के सभी मापदंडों को पूरा कर आगे जाने की योग्यता रखती हैं। ऑस्कर की रेस में तो इनका नाम है लेकिन ये किन मूवीज में आगे जाकर शॉर्टलिस्ट होंगी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
Created On :   10 Jan 2023 3:35 PM IST