अपकमिंग फिल्म: फिर टली संजय लीला भंसाली की फिल्म "लव एंड वॉर", आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-विक्की कौशल आएंगे साथ नजर

फिर टली संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-विक्की कौशल आएंगे साथ नजर
  • फिर टली भंसाली की फिल्म "लव एंड वॉर"
  • आलिया-रणबीर,विक्की कौशल आएंगे साथ नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के के बेहतरीन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी आखिरी डायरेक्शनल सीरीज ‘हीरामंडी’ के बाद अब एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम- 'लव एंड वॉर' है। 2024 की शुरुआत में अपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से 'लव एंड वॉर' फिल्म की एक झलक के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। भंसाली की इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे शानदार कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शको का दिल जीतते नजर आएंगे। लेकिन एक बार फिर इस फिल्म का टाल दिया गया है। जिसेस रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फैंस निराश हैं।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

इस कारण टली फिल्म

बता दें कि, मुंबई में हुई तेज बारिश की वजह से फिल्म का सेट खराब हो गया, जिसकी वजर से फिल्म की शूटिंग टाल दी गई है होने के कारण देरी का सामना कर रही है। लव एंड वॉर की शूटिंग को लगभग दो महीने के लिए टाल दिया गया है। क्रू को पहले सितंबर 2024 में शुटिंग शुरू करना था, लेकिन मुंबई में भारी बारिश ने फिल्म के सेट को काफी नुकसान पहुंचा है।

जानिए कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'

फैंस संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म' लव एंड वॉर' के सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी। नई रिलीज डेट के मुताबिक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ये मच अवेटेड फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जनवरी में की गई थी अनाउंसमेंट

बता दें कि, इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जनवरी 2024 में की गई थी। इंस्टाग्राम पर ओरिजनल मैसेज में लिखा गया था, "हम आपके लिए लाए हैं संजय लीला भंसाली की एपिक सागा 'लव एंड वॉर' मूवीज क्रिसमस 2025 में मिलते हैं।" इस पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के हस्ताक्षर भी शामिल थे।

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

Created On :   16 Oct 2024 7:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story