अपकमिंग फिल्म: नई अनटाइटल फिल्म से कार्तिक आर्यन का इंटेंस लुक आया सामने, साउथ एक्ट्रेस श्रीलीली भी आई नजर, यूजर्स बोले- आशिकी 3 है क्या?

नई अनटाइटल फिल्म से कार्तिक आर्यन का इंटेंस लुक आया सामने, साउथ एक्ट्रेस श्रीलीली भी आई नजर, यूजर्स बोले- आशिकी 3 है क्या?
  • नई अनटाइटल फिल्म से कार्तिक आर्यन का इंटेंस लुक आया सामने
  • साउथ एक्ट्रेस श्रीलीली भी आई नजर
  • यूजर्स बोले- आशिकी 3 है क्या?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के यंग और टेलेंटेड एक्टर हैं। बीते साल दिवाली पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भुलैया-3 रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट रही थी। वहीं, एक बार फिर से कार्तिक आर्यन दिवाली पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कार्तिक की अनटाइटल फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है जिसमें एक्टर काफी इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में साउथ स्टार श्रीलीला भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के टीजर को देखकर फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि, ये फिल्म आशिकी 3 हो सकती है। क्योंकि बीते साल से इस फिल्म की चर्चा चल रही थी वहीं फिल्म को लेकर दो एक्ट्रेस के नाम सामने आए थे जिसमें पहले सारा अली खान का नाम उसके बाद खबरें आईं की फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया हैं। वहीं ब फिल्म में श्रीलीला नजर आ रही हैं।

आ रही है कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3'?

बताया जा रहा था कि डायरेक्टर अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन साथ मिलकर फिल्म 'आशिकी 3' में काम करने वाले हैं। इस फिल्म के चर्चे खूब हो रहे हैं और इसपर अफवाहें भी खूब आ रही हैं। हालांकि इस बीच कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान जरूर हो गया है माना जा रहा है कि यही 'आशिकी 3' होगी।

टी-सीरीज ने कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का ऑफिशियल फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म में कार्तिक के साथ 'पुष्पा 2' की 'किसिक गर्ल' यानी श्रीलीला रोमांस करती नजर आएंगी। फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत कार्तिक के लंबे बालों और दाढ़ी वाले इंटेंस लुक से होती है। उनके हाथों में गिटार है और वो पहली फिल्म 'आशिकी' का सुपरहिट गाना 'तू मेरी जिंदगी है' गाते नजर आ रहे हैं। फिल्म दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज की जाएगी. हालांकि फिल्म के नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

पहली दो फिल्में थी सुपरहिट

फिल्म 'आशिकी' बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म आशिकी' को 1990 में रिलीज किया गया था। फिल्म सभी को बेहद पसंद आई थी। इसके बाद फिल्म का दुसरा पार्ट 2013 में रिलीज किया गया जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म के सारे गाने भी हिट साबित हुए। अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस बेहद ही उत्साहित हैं। अब देखना होगी कि क्या ये फिल्म आशिकी 3 है या नहीं।


Created On :   16 Feb 2025 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story