सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर रुमर बॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर रुमर बॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का हुआ ब्रेकअप!
  • सोशल मीडिया पर रुमर बॉयफ्रेंड को किया अनफॉलो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। रिलीज से पहले फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इस समय श्रद्धा फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। श्रद्धा अपनी फिल्म का प्रमोशन लाल रंग के कपड़ों में ही कर रही हैं क्योंकि यही फिल्म की थीम है। इसी बीत एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरें हैं कि, श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने रुमर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतीक्रिया दे रहे हैं। वहीं कई इसे प्रमोशनल स्ट्रेटजी बता रहे हैं।

यह भी पढ़े -अनन्या पांडे की फिल्म 'सीटीआरएल' की रिलीज डेट का ऐलान, कंटेंट क्रिएटर की भूमिका में आएंगी नजर

श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप!

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, श्रद्धा कपूर ने अपने रुमर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप कर लिया है। यह सवाल हर किसी के मन हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर राहुल को अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ राहुल ही नहीं, उन्होंने राहुल की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके कुत्ते के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। लेकिन राहुल ने उनके अकाउंट को अभी भी फॉलो किया हुआ है। इससे फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि किया एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है या यह फिर यह उनकी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' के लिए यह कोई प्रमोशनल स्ट्रेटजी है।

यह भी पढ़े -स्वतंत्रता दिवस पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ देखें देशभक्ति की ये शानदार फिल्में, देखते ही आ जाएगा जोश

फैंस कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार राहुल और श्रद्धा को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर की हाल ही में इंस्टाग्राम एक्टिविटी देखी, जिससे ब्रेकअप के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "कुत्ते को अनफॉलो करना थोड़ा ज्यादा हो गया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "स्त्री 2 को इतना प्रचार मिल चुका है, फिर इस तरह के प्रचार की क्या जरूरत है।" एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ स्त्री 2 का प्रचार है। अपनी फिल्मों के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।" एक यूजर ने लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि यह स्त्री प्रमोशन को लेकर हाइप क्रिएट करने के लिए नहीं है।'' एक और यूजर ने लिखा, ''स्त्री 2 प्रमोशन की तरकीब।'' एक और यूजर ने लिखा, ''वह स्त्री है, कुछ भी कर सकती है''।

यह भी पढ़े -हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के सेट पर लहूलुहान दिखीं प्रियंका चोपड़ा जोनस, शेयर की फोटो

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'स्त्री 2' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। वहीं, इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं। फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल काजोल, जेनेलिया और वत्सल सेठ का जन्मदिन आज, तीनों में एक और बात कॉमन!

Created On :   5 Aug 2024 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story