सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते समय बादशाह से हुई बड़ी गलती, फैंस ने लगाई जबरदस्त क्लास

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते समय बादशाह से हुई बड़ी गलती, फैंस ने लगाई जबरदस्त क्लास
  • वीडियो पोस्ट करते समय बादशाह ने हुई गलती
  • फैंस ने लगाई जबरदस्त क्लास
  • फिर सिंगर ने ऐसे सुधारी अपनी गलती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रैपर और सिंगर बादशाह बॉलीवुड और पंजाब के फेमस सिंगर में से एक हैं। बादशाह के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनते रहते है। सिंगर के कई गाने कॉन्ट्रोवर्शियल रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोवर्स खरीदने में भी सिंगर का नाम सामने आ चुका है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया लेकिन उसके कैप्शन में कुछ गलती कर दी और फैंस ने उसे पकड़ लिया। कमेंट बॉक्स में फैंस ने सिंगर की क्लास लगा दी जिसके बाद बादशाह ने अपनी गलती को सुधारा भी है।

यह भी पढ़े -बादशाह ने दी मजेदार जिम टिप, कहा- 'जिम करना है तो क्रॉक्स में करो'

फैंस ने क्यों लगाई क्लास?

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। सिंगर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'ये वीडियो आस्था गिल ने 11 अप्रैल 2021 को बनाया था।' इसमें बादशाह ने पहले 2021 की जगह 2011 लिखा था। जैसे ही उन्होंने ये वीडियो शेयर किया वैसे ही फैंस ने एक के बाद एक उनकी गलती पकड़ी जिसे बादशाह को सही करना ही पड़ा।

यह भी पढ़े -बादशाह के अपकमिंग एल्बम 'एक था राजा' में शाहरुख खान ने दी आवाज

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा कि 2011 में कौन सा यूपीआई था भाई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 2011 में ऑनलाइन पेमेंट था क्या? वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि भाई लग ही नहीं रहा कि 2011 का वीडियो है। इसपर बादशाह ने कैप्शन सही किया और लिखा, 'कर दिया यार 2021, टाइपो था।'

यह भी पढ़े -'क्रू' के ट्रैक 'नैना' में दिखा तब्बू, करीना और कृति का किलर लुक, दिलजीत और बादशाह ने ट्रैक में डाली जान


वीडियो में बादशाह कार के अंदर बैठे हैं और गोल गप्पे खा रहे हैं। उनके साथ उनकी कुछ दोस्त भी नजर आ रही हैं। उन्होंने भी कमेंट में लिखा कि ये वीडियो कहां से मिल गई, यादें ताजा हो गईं। इस वीडियो पर कम समय में लाखों की संख्या में लाइक्स आए हैं। इस समय बादशाह का गाना नैना द कहना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को बादशाह और दिलजीत दोसांझ ने साथ में गया है। करीना-तब्बू-कृति की फिल्म में इस गाने को काफी प्यार मिला है।



Created On :   19 April 2024 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story