'बेबी जॉन' टीजर: दिवाली पर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर 'सिंघम अगेन' के साथ होगा रिलीज, फिल्म को लेकर फैंस में दिखी दिवानगी

दिवाली पर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का टीजर सिंघम अगेन के साथ होगा रिलीज, फिल्म को लेकर फैंस में दिखी दिवानगी
  • दिवाली में सिंघम के साथ देखने को मिलेगा 'बेबी जॉन' का टीजर
  • फिल्म में 5-7 मिनट के लिए नजर आएंगे सलमान खान
  • तमिल फिल्म का बना रीमेक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इसी साल फरवरी के महीने में वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। जिसके बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ये फिल्म वरुण की एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक होगी। इसमें आपको वरुण का कमाल का तेवर और एक्शन देखने को मिलेगा। यानि ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बन सकती है। अब इसके टीजर को लेकर अपडेट सामने आया है। 'बेबी जॉन' का टीजर दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें, इसका टीजर सिंघम अगेन के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।

सिंघम के साथ होगा 'बेबी जॉन' का टीजर अटैच

रिपोर्ट के मुताबिक, एटली और वरुण की बेबी जॉन को सिंघम अगेन के साथ अटैच करके 01 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सिंघम अगेन इस साल की मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक है। क्योंकि, रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। इस वजह से यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसी का फायदा उठाते हुए एटली 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज कर रहे हैं। जिससे फिल्म को अच्छा बूस्ट मिलेगा। बताया जा रहा है कि टीजर रिलीज होने के बाद इसका मार्केटिंग कैंपेन शुरू हो जाएगा।

'थेरी' का रीमेक

यह निर्माता एटली की 2016 की तमिल हिट 'थेरी' (THERI) की ऑफिशियल रीमेक है। इसमें हिंदी बेलट के फैंस को आकर्षित करने के लिए स्क्रीनप्ले में कुछ बदलाव किए गए हैं। वरुण ने वही किरदार निभाया है जो थेरी में थलपति विजय ने निभाया था। इसमें आपको वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी देखने को मिलेंगी। फिल्म का सबसे हाईलाइटेड पार्ट सलमान खान का कैमियो होने वाला है। फिल्म में सलमान खान का 5-7 मिनट लंबा कैमियो होगा। जिसमें वरुण और सलमान एक्शन करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि, यह कैमियो खास तौर पर सलमान खान के लिए लिखा गया है।

29 सितंबर को BIG CINE EXPO इवेंट में बेबी जॉन की 5 मिनट की फुटेज दिखाई गई थी। जिसे काफी पसंद किया गया। इसमें वरुण धवन को हाईलाइट किया गया था। यह पहली बार है जब वरुण ऐसे किरदार में नजर आएगे, जिसमें उन्हें पुलिस के गेटअप में देखा जा सकता है। फुटेज में उनका एक्शन अवतार, डांस और कॉमिक दिखाया गया था।

हालांकि, बाद में जैकी श्रॉफ का रोल भी सामने आया है। जिसमें वह विलेन का रोल निभा रहे हैं। उनके लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन ए. कालीस्वरन (A. Kaleeswaran) कर रहे हैं और एटली इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Created On :   17 Oct 2024 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story