बैटलग्राउंड प्रमोशन इवेंट: प्रमोशन इवेंट के दौरान आसिम और रजत के बीच हुई हाथापाई, बचाने के लिए बीच में आए शिखर धवन, रुबीना को लगा धक्का?

प्रमोशन इवेंट के दौरान आसिम और रजत के बीच हुई हाथापाई, बचाने के लिए बीच में आए शिखर धवन, रुबीना को लगा धक्का?
  • अमेजन एमएक्स प्लेयर का नया शो बैटलग्राउंड प्रमोशन इवेंट
  • आसिम रियाज और रजत दलाल के बीच हुई हाथापाई
  • बचाने के लिए बीच में आए शिखर धवन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रजत दलाल और आसिम रियाज बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट में से हैं। दोनों बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में नजर आए थे। बता दें कि, आए दिन दोनों अपने काम से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में रहते हैं। जहां आए दिन रजत दलाल के झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो वहीं आसीम को भी उनके व्यवहार के लिए खतरों के खिलाड़ी शो से निकाल दिया गया था। हाल ही में आसिम और रजत एक प्रमोश इवेंट के दौरान साथ नजर आएं हैं। जहां पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई जिसे रोकने के लिए क्रिकेटर शिखर धवन को बीच में आना पड़ा। रजत और आसिम की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां रूबीना दिलैक भी अनकंफर्टेबल होती दिखाई दें रहीं हैं।

प्रमोशनल इवेंट के दौरान झगड़ा

अमेजन एमएक्स प्लेयर का नया शो बैटलग्राउंड आ रहा है। इस शो के प्रमोशन के लिए एक इवेंट रखा गया था जिसमें आसिम, रजत के साथ रुबीना दिलैक और शिखर धवन भी शामिल हुए थे। वायरल वीडियो में रजत और आसिम अचानक से लड़ने लगते हैं। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि सीट से उठकर हाथापाई पर आ जाते हैं। वहीं बीच में बैठी रुबीना फौरन वहां से उठ जाती हैं वो दोनों की तरफ देखती ही नहीं हैं बस सुनती रहती हैं।

शिखर धवन ने रोकी लड़ाई

आसिम और रजत को अलग करने के लिए बीच में शिखर धवन आते हैं। दोनों एक-दूसरे को धमकी देते नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे से क्या कह रहे हैं ये साफ समझ नहीं आ रहा है क्योंकि शोर बहुत ज्यादा है। फिर शिखर दोनों को अलग करने के लिए धक्का देते हैं लास्ट में आसिम कुर्सी को धक्का देकर गिरा देते हैं और वहां से चले जाते हैं। कई लोग इसे कमैंट में प्रैंक भी बता रहें हैं तो कई लोग इसे सच भी कह रहें हैं। लेकिन अब तक दोनों में से किस का भी रिएक्शन इस वीडियो को लेकर नहीं आया है।

Created On :   29 March 2025 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story