इंडियाज बेस्ट डांसर: मलाइका अरोड़ा के डांस रियलिटी शो में पहुंचे अर्जुन कपूर, एक्स गर्लफ्रेंड का डांस देख हुई बोली बंद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

- मलाइका अरोड़ा के डांस रियलिटी शो में पहुंचे अर्जुन कपूर
- एक्स गर्लफ्रेंड का डांस देख हुई बोली बंद
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है इसके बाद से अर्जुन फिल्म के प्रमोशन में लगे हुएं हैं। बता दें कि, बीते पूरे साल अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की राहें अलग हो चुकी हैं। मगर जब भी दोनों सामने आते हैं तो उनके बीच की दोस्ती साफ झलकती है। इसी बीच वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मलाइका अरोड़ा के डांस रियलिटी इंडियाज बेस्ट डांसर शो में गए हैं। जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अर्जुन मलाइका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
अर्जुन ने मलाइका के डांस पर ऐसे किया रिएक्ट
अर्जुन कपूर, हर्ष गुजराल और भूमि पेडनेकर इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर चैंपियन का टशन के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे हैं। शो के ग्रैंड फिनाले में मलाइका अरोड़ा ने अपने बेस्ट गानों पर परफॉर्म किया। मलाइका का डांस देखकर अर्जुन की बोलती बंद हो गई। मलाइका का डांस देखकर सारे जजेस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी। उसके बाद जब अर्जुन से पूछा गया कि उन्हें मलाइका का डांस कैसा लगा। इस पर अर्जुन ने कहा- मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से मैं अभी भी चुप ही रहना चाहता हूं। मेरे सारे फेवरेट गाने आज मुझे सुनने को मिले हैं। मलाइका जानती है मुझे ये गाने कितने पसंद हैं। अर्जुन ने आगे कहा- बहुत अच्छा लगा तुम लाइफ को ऐसे सेलिब्रेट कर रही हो आखिरी में अर्जुन ने कहा- मलाइका को इस डांस के लिए ट्रॉफी मिलनी चाहिए।
फिल्म की स्टोरी और कास्ट
फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी’ की कहानी अर्जुन कपूर के किरदार और उसकी दो बीवियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर एक्स पति-पत्नी हैं।भूमि की याददाश्त खो जाती है और वह पिछली बातें भूल जाती है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर भूमि और रकुल के बीच फंसते नजर आये । कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं।
Created On :   13 Feb 2025 6:24 PM IST