सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: शादी की खबरों के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पेरेंट्स से मिलने दिल्ली पहुंचीं कृति सेनन, जानिए कपल कब करेगा शादी?

- शादी की खबरों के बीच
- रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पेरेंट्स से मिलने दिल्ली पहुंचीं कृति सेनन
- जानिए कपल कब करेगा शादी?
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस बीते साल अपने बर्थडे के बाद से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि, वे बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। बीते साल बर्थडे पर वे कबीर के साथ विकेशन मनाती नजर आईं थी जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है। वहीं इसी बीच कृति सेनन- कबीर बहिया को साथ में स्पॉट किया गया है जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
पेरेंट्स से मिलने दिल्ली गए कृति-कबीर
खबर के मुताबिक, दोनों फैमिली से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं। कृति और कबीर को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान कृति ने मास्क लगाया था उन्होंने काला चश्मा पहना था और कैप भी लगाई थी। अपने लुक को उन्होंने डेनिम जींस और ब्लैक जैकेट से कंप्लीट किया। वहीं कबीर बहिया भी ऑल ब्लैक लुक में दिखे। दोनों कपल गोल्स दे रहे थे। रिपोर्ट्स हैं कि शादी की खबरों के बीच वो पेरेंट्स से मिलने के लिए गए हैं दोनों के 2025 के अंत तक शादी करने की खबरें हैं।
कौन हैं कबीर बहिया
कबीर बहिया बिजनेसमैन हैं। वे यूके में रहते हैं। खबरों के मुताबिक वे यूके स्थित ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल के संस्थापक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। कृति के जन्मदिन पर भी कबीर के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। वहीं दोनों एक शादी पार्टी में भी साथ नजर आए थे। हालंकि अब तक कृति या करण ने इस रूमर्स पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।
कृति सेनन वर्क फ्रंट
बात करें वर्क फ्रंट की तो कृति सेनन को पिछली बार फिल्म दो पत्ती में देखा गया था। इस फिल्म में वो प्रोड्यूसर भी थीं प्रोड्यूसर के तौर पर ये उनकी पहली फिल्म थीं। अब वो आनंद एल राय की ''तेरे इश्क में" में नजर आएंगी। इस फिल्म में धनुष लीड रोल में हैं फिल्म के टीजर नजर आ चुके हैं। ये फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज होगी।
Created On :   16 Feb 2025 11:45 AM IST