ऑस्कर 2025: बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होने बाद अब सुर्या की फिल्म कंगुवा ने किया कमाल, ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में हुई एंट्री

- बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होने बाद
- सुर्या की फिल्म कंगुवा ने किया कमाल
- ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में हुई एंट्री
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सूर्या और बॉबी देओल की 'कंगुवा' साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 350 करोड़ में बनी फिल्म सिर्फ 70.02 करोड़ ही कमा पाई और डिजास्टर रही। जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया रिव्यू को इसका दोषी ठहराया था। हालांकि इन सबके बावजूद शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल ‘कांगुवा’ ने लगभग 323 ग्लोबल फिल्मों को टक्कर देते हुए ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में जगह बना ली है।
ऑस्कर 2025 में हुई कंगुवा की एंट्री
सिरुथाई शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म कंगुवा भारी भरकम बजट में बनी एपिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है। इस मूवी से तमिल सुपरस्टार सूर्या ने दो साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने एक्स पर कंगुवा के ऑस्कर दावेदारों की लिस्ट में शामिल होने की खबर शेयर की हैं। उनके ट्वीट में दावेदारों की लिस्ट और सूर्या के पोस्टर के साथ लिखा गया है, "ब्रेकिंग: कांगुवा ने ऑस्कर 2025 में एंट्री की।"
BREAKING: Kanguva ENTERS oscars 2025 pic.twitter.com/VoclfVtLBL
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) January 7, 2025
खुशी से झूमे सूर्या के फैंस
वहीं इस खबर के आने के बाद सूर्या के फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे है। वहीं थिएटर में फिल्म को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बावजूद कंगुवा के ऑस्कर में शामिल किए जाने पर हैरानी भी जताई है।
@directorsiva @Suriya_offl congrats https://t.co/ulJ4ABATFA
— #என்றும்_அஜித்குமார். (@thalaprabu0508) January 7, 2025
#Kanguva Kanguva Kanguva https://t.co/X7HlnhnAxu
— DD (Proud ) #KTBFFH/#ForzaInter #OranjeArmy (@DivyaD96) January 7, 2025
ओटीटी यहां देखें कंगुवा
फैंटेसी एक्शन ड्रामा कंगुवा में सूर्या के अलावा बॉबी देओल ने भी अहम रोल प्ले किया था। फिल्म में सूर्या डबल रोल में नजर आए थे। ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर 8 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी। इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Created On :   7 Jan 2025 2:14 PM IST