रणबीर फैशन ब्रांड लॉन्च: आलिय भट्ट के बाद अब रणबीर कपूर ने लॉन्च किया अपना फैशन ब्रांड ARKS, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक, जानिए क्यो हैं खास?

आलिय भट्ट के बाद अब रणबीर कपूर ने लॉन्च किया अपना फैशन ब्रांड ARKS, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक, जानिए क्यो हैं खास?
  • रणबीर कपूर ने लॉन्च किया अपना फैशन ब्रांड ARKS
  • सोशल मीडिया पर दिखाई झलक
  • आलिया ने भी शेयर की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की कई बड़े सितारें अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं। वहीं इससे साथ वे बिजनेस में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारें अपने ब्रॉन्ड चलाते हैं। वहीं अब आलिय भट्ट के बाद अब रणबीर कपूर ने भी अपना फैशन ब्रांड ARKS लॉन्च कर दिया है। 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन रणबीर कपूर ने अपना ब्रांड ARKS लॉन्च किया है। उन्होंने यह स्टोर मुंबई के बांद्रा में खोला है। स्टोर उनका वो सपना है जो वो लंबे समय से देख रहे थे। आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक दिखा दी है। वहीं रणबीर ने भी ब्रॉन्ड की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

रणबीर ने कही ये बात

रणबीर कपूर का कहना है कि सिनेमैटिक जर्नी और फैशन की समझ से उनका ब्रांड इफेक्टिव है। उनके ब्रांड का उद्देश्य स्टाइलिस्ट और कंफर्टेबल स्नीकर्स बनाना है। उनका कहना है कि इस ब्रांड को बनाने की प्रेरणा उन्हें मुंबई से ही मिली। वह दुनिया भर के कई शहर घूम चुके हैं, लेकिन कोई भी शहर मुंबई जैसा नहीं है। मुंबई एक ऐसा शहर है जो आपको कोशिश करने, फेल होने और फिर से खड़े होने को इंस्पायर करता है। मुंबई मेरा घर है, यह मुझे कुछ करने की प्रेरणा देता है। इसके हर गली मोहल्ले में मैंने फुटबॉल खेला है, फुटपाथ पर साइकिल चलाई है।

आलिया भट्ट का भी है खुद का बिजनेस

वैलेंटाइन डे के मौके पर आलिया भट्ट ने रणबीर के इसी ब्रैंड की कुछ चीजों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कैप और जूते दिख रहे हैं। आलिया ने लिखा है, 'सचमुच अब आप अपने जूते पहनकर एक मील चल सकते हैं @ARKS, बधाई हो बेबी, आपका सपना साकार हुआ।' इससे पहले आलिया भट्ट ने भी 2020 में बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद अपने ब्रांड की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने ब्रांड का नाम Ed-a-Mamm रखा. Ed-a-Mamm के किड्स क्लोथिंग सेगमेंट में 2-14 साल के बच्चों के कपड़े मिलते हैं।


Created On :   15 Feb 2025 11:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story