सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: भाई के संगीत फंक्शन में धमाल मचाने वाली हैं एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा, शादी वाले घर की दिखाई अनसीन तस्वीरें

भाई के संगीत फंक्शन में धमाल मचाने वाली हैं एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा, शादी वाले घर की दिखाई अनसीन तस्वीरें
  • भाई के संगीत फंक्शन में धमाल मचाने वाली हैं एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा
  • शादी वाले घर की दिखाई अनसीन तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों महेश बाबू के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म SSBM29 को लेकर चर्चा में हैं और इस समय भारत में हैं। वे अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई में हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में फुल धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं इसी के साथ प्रिंयका ने शादी के घर की इनसाइड झलक भी शेयर की है। जिसे देख कर लग रहा है कि, प्रियंका के घर में संगीत की तैयारी हो रही और एक्ट्रेस संगीत में धमाकेदार परफ़र्मेंस देने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ‘शादी के घर’ की तस्वीर की शेयर

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने भाई की शादी से पहले अपने मुंबई स्थित घर में फैमिली टाइम की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका संगीत फंक्शन के लिए डांस की प्रैक्टिस के दौरान सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रिंयका की बिटिया रानी फैमिली के साथ कलरिंग करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके ससुर केविन जोनास और सास डेनिस जोनास भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने घर से समुद्र तट पर काम कर रहे कुछ लोगों की एक छोटी सी वीडियो भी पोस्ट की है। आखिरी क्लिप में, सिद्धार्थ चोपड़ा की मंगेतर, नीलम उपाध्याय को पास के एक सोफे पर बैठे एक बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए डांस करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े -लवयापा सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे आमिर खान

तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "शादी का घर (शादी का घर) .. !! और यह कल से शुरू होगा, मेरे भाई की शादी है। सिद्धार्थ चोपड़ा की नीलम उपाध्याय के साथ !! संगीत प्रैक्टिस से फैम जैम तक. घर आकर बहुत अच्छा लगा। मेरा दिल भरा हुआ है, और मेरा शेड्यूल भी. किसने कहा कि शादी आसान है? लेकिन क्या यह मजेदार है? बिल्कुल! अगले कुछ दिनों का इंतजार कर रही हूं।"

Created On :   4 Feb 2025 11:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story