पंजाब विधानसभा उपचुनाव 2024: क्या है तनखाहिया सजा? जिसके चलते शिरोमणि अकाली दल नहीं लड़ेगा विधानसभा उपचुनाव, पार्टी बैठक के बाद लिया बड़ा फैसला

क्या है तनखाहिया सजा? जिसके चलते शिरोमणि अकाली दल नहीं लड़ेगा विधानसभा उपचुनाव, पार्टी बैठक के बाद लिया बड़ा फैसला
  • पंजाब की चार सीटों पर होने वाले हैं उपचुनाव
  • एसएडी नहीं लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव
  • पार्टी बैठक के बाद लिया गया बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। वह राज्य की चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तनखाहिया घोषित कर रखा है। जिसके चलते वे अभी राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। अकाल तख्त साहिब का हुक्म केवल पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए भी लागू किया गया है। ऐसे में पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

क्या होता है तनखाहिया सजा

सिख धर्म में तनखाहिया सजा काफी कठोर सजा में से एक है। इस सजा के बाद व्यक्ति किसी भी तख्त नहीं जा सकता है। साथ ही, वह प्रार्थना भी नहीं कर सकता है। ये सजा सिख समुदाय में एक ऐसे व्यक्ति को दी जाती है जिसने धार्मिक नियमों की अनदेखी की हो। इस सजा का सख्ती से पालन करना होता है।

क्यों खाली हुई चारों सीटें

पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिनमें गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है। बता दें कि, कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राज वडिंग के लुधियान से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद गिद्दड़बाहा सीट खाली हुई है। वहीं, आप के गुरमीत सिंह हेयर के संगरूर लोकसभा सीट से जीतने के बाद बरनाला सीट खाली हो गई थी। वे यहां से 2017 और 2022 का भी विधानसभा चुनाव जीता था।

इसके अलावा गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत हासिल की। जिसके चलते डेरा बाबा नानक विस सीट खाली हुई। पूर्व कांग्रेस विधायक और मौजूदा आप नेता राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। जिसके चलते चब्बेवाल सीट पर विस उपचुनाव हो रही है।

13 नवंबर को उपचुनाव

राज्य की चार सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर को है। इसके बाद 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को है।

Created On :   24 Oct 2024 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story