Nagpur News: सिर्फ 45 फीसदी कर्मचारियों के भरोसे चल रहा यूनिवर्सिटी का कामकाज

- सीनेट सभा में उठे सवाल
- 472 रिक्त पद भरने की मांग
Nagpur News नागपुर विश्वविद्यालय में अधिकारी से लेकर चतुर्थ कर्मचारी तक कुल 864 पद मंजूर है। वर्तमान स्थिति में 392 अधिकारी तथा कर्मचारी कार्यरत हैं। 472 पद रिक्त है। यानी सिर्फ 45 फीसदी कर्मचारियों के भरोसे विश्वविद्यालय का कामकाज चल रहा है। कुल 55 फीसदी पद खाली होने के कारण कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों पर काम का बड़े पैमाने पर तनाव है। यूनिवर्सिटी के रिक्त पदों को लेकर सीनेट सभा में सवाल उठाया गया। साथ ही 472 रिक्त पद तत्काल भरने की मांग भी की गई।
गुरुवार को आयोजित सीनेट सभा में ठेका पद्धति से कर्मचारियों की नियुक्ति और वेतन तथा यूनिवर्सिटी में रिक्त पदों पर सीनेट सदस्य शुभांगी नक्षिणे और विष्णु चांगदे ने सवाल उठाया। साथ ही शुभांगी नक्षिणे ने आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया बंद करने की मांग की। इस पर जवाब में कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे ने नागपुर विवि में अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक कितने पद मंजूर है, वर्तमान स्थिति में कितने पद भरे हैं और कितने पद रिक्त हैं इसकी जानकारी दी।
उच्च शिक्षा सचिव के पास मामला विचाराधीन : यूूनिवर्सिटी में रिक्त पदों पर कुलगुरू डॉ. प्रशांत बोकारे ने कहा कि, राज्यपाल के साथ राज्य के सभी विश्वविद्यालय की जो बैठक हुई तब सभी यूनिवर्सिटी में कितने पद रिक्त हैं इसकी जानकारी दी गई, तब उच्च शिक्षा सचिव ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालय में रिक्त पदों का मामला सरकार के पास विचाराधीन है।
पदनाम मंजूर कार्यरत रिक्त
क्लास 1 - 60 16 44
क्लास 2 -52 08 44
क्लास 3 - 476 217 259
क्लास 4 - 276 151 125
कुल 864 392 472
Live Updates
- 3 Jan 2025 2:48 PM IST
रिक्त पद तत्काल भरने की मांग
नागपुर विश्वविद्यालय में अधिकारी से लेकर चतुर्थ कर्मचारी तक कुल 864 पद मंजूर है। वर्तमान स्थिति में 392 अधिकारी तथा कर्मचारी कार्यरत हैं। 472 पद रिक्त है। यानी सिर्फ 45 फीसदी कर्मचारियों के भरोसे विश्वविद्यालय का कामकाज चल रहा है। कुल 55 फीसदी पद खाली होने के कारण कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों पर काम का बड़े पैमाने पर तनाव है। यूनिवर्सिटीरिक्त पद तत्काल भरने की मांग के रिक्त पदों को लेकर सीनेट सभा में सवाल उठाया गया। साथ ही 472 रिक्त पद तत्काल भरने की मांग भी की गई।
Created On :   3 Jan 2025 2:40 PM IST