न्यू ईयर पर मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे पृथ्वी शॉ, फोटोज हुईं सोशल मीडिया पर वायरल

- पृथ्वी ने 5 टेस्ट मैचों में 339 रन और 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक शानदार इंटरनेशनल करियर की शुरुआत के बाद पृथ्वी शॉ लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के बावजूद भी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन न्यू ईयर के बाद से पृथ्वी शॉ अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में चयन ना होने के बाद शॉ ने अपना दर्द बयां किया था। लेकिन अब नए साल की शुरुआत उन्होंने गम भुलाकर शानदार तरीके से की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार शॉ ने मुंबई में ही एक पब में नया साल सेलिब्रेट किया। शॉ ने न्यू ईयर की पार्टी की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। जिसमें पृथ्वी किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए बेचैन हैं।
बता दें कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस निधि रवि कपाड़िया हैं। महाराष्ट्र के नासिक से आने वाली निधी अपने ग्लैमरस लुक्स और टैलेंट की वजह से सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं, इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोवर्स भी हैं।
निधि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में एक टीवी एक्ट्रेस के रूप में की थी। उन्होंने पॉपुलर शो सीआईडी में भी काम किया है। मौजूदा समय में निधि कई कंपनियों के विज्ञापन में नजर आती हैं। वह हाल ही में बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ के वीडियो सॉन्ग "किस यू" में भी नजर आई थीं।
रिपोर्ट्स की माने तो निधि और शॉ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं इससे पहले साल 2020 में पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस प्राची सिंह के बीच अफेयर की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।
23 साल के पृथ्वी शॉ ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। इसके बाद से ही शॉ लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 5 टेस्ट मैचों में 339 रन और 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं। जबकि अपने टी-20 डेब्यू में शॉ गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।
Created On :   2 Jan 2023 7:20 PM IST