World Cup 2019 : इंग्लैंड ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट, न्यूजीलैंड को 119 रन से हराया
- इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड को 119 रनों से हरा दिया
- इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए थे
- न्यूजीलैंड की टीम 45 ओवर में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई
डिजिटल डेस्क, चेस्टर ले स्ट्रीट। ICC वर्ल्ड कप के 41वें मैच में मेजबान इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड को 119 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है। 1992 के बाद पहली बार इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45 ओवर में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। जबकि न्यूजीलैंड ने टिम साउदी और मैट हेनरी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। लोकी फग्र्यूसन और ईश सोढी को बाहर बिठाया था।
स्कोरकार्ड : इंग्लैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
जेसन रॉय कै. सैंटनर बो. नीशम | 60 | 61 | 8 | 0 |
जॉनी बेयरस्टो बो. मैट हेनरी | 106 | 99 | 15 | 1 |
जो रूट कै. लाथम बो. बोल्ट | 24 | 25 | 1 | 0 |
जॉस बटलर कै. विलियम्सन बो. बोल्ट | 11 | 12 | 1 | 0 |
इयॉन मॉर्गन कै. सैंटनर बो. हेनरी | 42 | 40 | 5 | 0 |
बेन स्टोक्स कै. हेनरी बो. सैंटनर | 11 | 27 | 0 | 0 |
क्रिस वोक्स कै. विलियम्सन बो. नीशम | 4 | 11 | 0 | 0 |
लियम प्लंकेट नाबाद | 15 | 12 | 1 | 0 |
आदिल रशीद बो. साउदी | 16 | 12 | 1 | 0 |
जोफ्रा आर्चर नाबाद | 1 | 1 | 0 | 0 |
रन : 305/8, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 15.
विकेट पतन: 123/1, 194/2. 206/3, 214/4, 248/5, 259/6, 272/7, 301/8
गेंदबाजी: मिशेल सैंटनर: 10-0-65-1, ट्रेंट बोल्ट:10-0-56-2, टिम साउदी: 9-0-70-1, मैट हेनरी: 10-0-54-2, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 1-0-11-0, जेम्स नीशम: 10-1-41-2
स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मार्टिन गुप्टिल कै. बटलर बो. आर्चर | 8 | 16 | 1 | 0 |
हेनरी निकोल्स एलबीडब्ल्यू वोक्स | 0 | 1 | 0 | 0 |
केन विलियम्सन रनआउट वुड | 27 | 40 | 3 | 0 |
रॉस टेलर रनआउट (रशीद/बटलर) | 28 | 42 | 2 | 0 |
टॉम लाथम कै. बटलर बो. प्लंकेट | 57 | 65 | 5 | 0 |
जेम्स नीशम बो. वुड | 19 | 27 | 1 | 0 |
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. रूट बो. स्टोक्स | 3 | 13 | 0 | 0 |
मिशेल सैंटनर एलबीडब्ल्यू वुड | 12 | 30 | 1 | 0 |
टिम साउदी नाबाद | 7 | 16 | 0 | 0 |
मैट हेनरी बो. वुड | 7 | 13 | 0 | 0 |
ट्रेंट बोल्ट स्टं. बटलर बो. राशिद | 4 | 7 | 1 | 0 |
रन : 186/10, ओवर : 45, एक्स्ट्रा : 14.
विकेट पतन: 2/1, 14/2, 61/3, 69/4, 123/5, 128/6, 164/7, 166/8, 181/9, 186/10
गेंदबाजी: क्रिस वोक्स: 8-0-44-1, जोफ्रा आर्चर: 7-1-17-1, लियाम प्लंकेट: 8-0-28-1, मार्क वुड: 9-0-34-3, जो रूट: 3-0-15-0, आदिल रशीद: 5-0-30-1, बेन स्टोक्स: 5-0-10-1
टीमें
इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जेम्स नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी।

हेनरी, बोल्ट, नीशम ने झटके 2-2 विकेट
क्रिस वोक्स अपने कप्तान मॉर्गन के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन नीशम ने वोक्स (4) को सस्ते में आउट कर पवेलियन लौटा दिया। इसके तुरंत बाद, हेनरी ने 42 रन पर मोर्गन का बड़ा विकेट हासिल किया। अंत में आदिल रशीद (16) और लियाम प्लंकेट (15 *) ने इंग्लैंड को 300 रन के पार पहुंचाया। इस तरह इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए। न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम ने 2-2 विकेट लिए। मिशेल सैंटनर और टिम साउदी को 1-1 विकेट मिला।

अंतिम 18 ओवर में जोड़े केवल 99 रन
32वें ओवर तीन विकेट पर 206 रन बना चुकी इंग्लैंड अगले 18 ओवर में 100 रन भी नहीं जोड़ पाई। इस दौरान उसने 99 रन जोड़े और पांच विकेट गंवा दिए। बेयरस्टो के आउट होने के बाद जॉस बटलर और इयोन मोर्गन ने सलामी बल्लेबाजों के दिए मोमेंटम को बरकरार रखने की कोशिश की, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी बाहों को खोलने का मौका नहीं दिया। बटलर और स्टोक्स 11-11 रन बनाकर आउट हुए।

बेयरस्टो ने जड़ा लगातार दूसरा शतक
32वें ओवर में 206 रन के स्कोर पर बेयरस्टो के रूप में इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। बेयरस्टो 99 गेंदों में 106 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो का यह लगातार दूसरे शतक था। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था।

रॉय-बेयरस्टो की शतकीय साझेदारी
रिवसाइड ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को 19वें ओवर में नीशम ने रॉय को आउट कर तोड़ा। रॉय ने 60 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए जो रूट इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

लाथम ने खेली 57 रनों की पारी
इसके बाद टॉम लाथम और जेम्स नीशम के बीच 54 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस पार्टनरशिप को मार्क वुड ने नीशम (19) को आउट कर तोड़ा। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी टॉम लाथम ने खेली। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 3, मिसेल सैंटनर ने 12, टिम साउदी ने 7, मैट हेनरी ने 7 और ट्रेट बोल्ट ने 4 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड 45 ओवर में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 3 विकेट झटके जबकि क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, लियम प्लंकेट, आदिल रशीद और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की बेहद खराब शुरुआत
306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपने पहले ही ओवर में क्रिस वोक्स ने हेनरी निकोलस को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। मार्टिन गुप्टिल (8) भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और पवेलियन लौट गए। उन्हें ज्रोफ्रा आर्चर ने आउट किया। 5.2 ओवर में 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान केन विलियम्सन और रॉस टेलर ने 47 रनों की पार्टनसशिप कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 61 रन के कुल स्कोर पर विलियम्सन (27) रन आउट हो गए। न्यूजीलैंड के स्कोर में 8 रन ही जुड़े थे की रॉस टेलर भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
Created On :   4 July 2019 12:33 AM IST