Watch Viral Video: जब विराट से अनुष्का बोलीं- ऐ कोहली चौका मार ना चौका क्या कर रहा है...

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के चलते दुनियाभर के सभी खिलाड़ी घरों में अपनी फैमली के साथ समय बीता रहें हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी लॉकडाउन के दौरान मुंबई में अपने घर में पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
अनुष्का इस वीडियो में कोहली को चौका मारने के लिए एक फैन की तरह अवाज लगाते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अनुष्का अपने साथ में बैठै विराट से टपोरी स्टाइल में कहती हैं - कोहली.. ऐ कोहली ..कोहली ...चौका मार न चौका क्या कर रहा है...ऐ कोहली चौका मार। वहीं अनुष्का को इस तरह से चिल्लाते देखकर विराट अजीब सा रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।
अनुष्का ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, मुझे लग रहा है कि इन दिनों विराट कोहली क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे हैं, क्योंकि मैदान पर लाखों फैंस का उनको बहुत प्यार मिलता है। उन्होंने आगे लिखा, विराट इस एक विशेष प्रकार के फैन को भी काफी मिस कर रहे होंगे, तो मैंने उन्हें एक्सपीरियंस कराया। अनुष्का के इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स के भी जमकर कमेंट आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, मैं उसी प्रकार का फैन हूं। वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, अनुष्का कम से कम सिक्स की डिमांड करनी चाहिए थी।
Created On :   17 April 2020 5:37 PM IST