बीजेपी में शामिल: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हरियाणा से विधायक किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी के साथ थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हरियाणा से विधायक किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी के साथ थामा भाजपा का दामन
  • किरण चौधरी और बेटे श्रुति चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
  • मां बेटी ने थामा भाजपा का दामन
  • दिल्ली मुख्यालय में ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ बुधवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर हरियाण के मुख्यमंत्री नायब सैनी औरपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के अन्य दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे।

किरण चौधरी ने कांग्रेस छोड़ने का बताया कारण

बीते दिन यानी मंगलवार को किरण और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंपा था। इस पर किरण चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखत रूप में कारण भी दिया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह हरियाणा में कांग्रेस को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा है। ऐसे में मेरी जैसी ईमानदार आवाजों का यहां कोई स्थान नहीं है। मेरी तरह कई लोगों को भी सुनियोजित तरीके से दबाया जाता रहा है। उन्हें समय-समय पर अपमानित और षडयंत्र रचा जाता है। लोगों का प्रतिनिधित्व करने और मूल्यों को बनाए रखने के लिए मेरे प्रयासों मे काटे बौ जा रहे हैं।

किरण चौधरी ने लिखा, मेरा उद्देश्य हमेशा से ही अपने राज्य और अपने देश के लोगों के प्रति सेवा करना रहा है। लेकिन, इस सब मुश्किलों के चलते मैं काम करने में असमर्थ हूं। अपने लोगों और कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं आगे देखने के लिए मजबूर हूं। इसके अलावा श्रुति चौधरी ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने लिखा कि आज कांग्रेस की स्थिति एक व्यक्ति केंद्रित बन कर रह गई है। जो अपने स्वार्थी और हितों की पूर्ति के लिए पार्टी के हितों से समझौता कर रही है।

श्रुति चौधरी ने कांग्रेस को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

बता दें, श्रुति चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल परिवार की पोती है। बंसीलाल का भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों पर काफी अच्छा दबदबा रहा है। इस क्षेत्र से श्रुति बतौर सांसद के तौर पर रह चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से सूबे के सियासी गलियारों में श्रुति का कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें थी। ये अटकलें उस वक्त तेज हो गई जब किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। माना जा रहा है कि भाजपा में किरण अपनी बेटी श्रुति के राजनीतिक भविष्य को सवारेंगी। इस लिहाज से आने वाले दिनों में किरण का यह निर्णय श्रुति के राजनीतिक भविष्य को तय करेगा।

Created On :   19 Jun 2024 5:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story