शहडोल: पार्किंग का इंतजाम नहीं होने के बाद भी नगरपालिका द्वारा एनओसी दिए जाने पर उठ रहे सवाल

पार्किंग का इंतजाम नहीं होने के बाद भी नगरपालिका द्वारा एनओसी दिए जाने पर उठ रहे सवाल
  • बैंक किनारे वाहनों का जमावड़ा, लगता है जाम
  • बैंक के आसपास पार्किंग का इंतजाम नहीं होने के बाद भी संचालन हो रहा है।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। दक्षिण वनमंडल कार्यालय के किनारे से वार्ड क्रमांक 20 होते हुए साईं मंदिर पहुंच मार्ग पर बैंक किनारे जाम बड़ी समस्या बन गई है। वार्डवासियों ने बताया कि यहां बैंक संचालन के लिए एनओसी दिए जाने से पहले नगर पालिका द्वारा पार्किंग इंतजाम का जायजा नहीं लिया गया।

बैंक के आसपास पार्किंग का इंतजाम नहीं होने के बाद भी संचालन हो रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि दक्षिण वनमंडल कार्यालय के किनारे की सडक़ पर बैंक के कर्मचारी ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग करते हैं। इससे पूरे दिन सडक़ पर चारपहिया वाहनों की निकासी पर असर पड़ता है। नागरिकों ने मांग की है कि बिना पार्किंग इंतजाम के बैंक का संचालन बंद किया जाए।

मुख्य मार्ग पर भी आवागमन बाधित

वाहन चालकों ने बताया कि बैंक के सामने ट्रांसफार्मर और खुली नाली के साथ ही सडक़ तक वाहनों की पार्किंग के कारण मुख्य मार्ग पर भी जाम जैसे हालात निर्मित होना आम बात हो गई है।

- गुरुवार को सडक़ पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग के कारण चारपहिया वाहन का निकलना मुश्किल हो गया। हमें ही आधा घंटा परेशान होना पड़ा। यह रोज की समस्या है। इसका निदान जरूरी है।

अंकुश शर्मा

- नगर पालिका ने पार्किंग इंतजाम के बिना आखिर बैंक संचालन की अनुमति कैसे दे दी। अब वाहनों के मनमाने पार्किंग के कारण वार्डवासी परेशान हैं तो समस्या पर ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है।

रामनरेश गुप्ता

- दक्षिण वनमंडल के किनारे से रघुराज स्कूल के पीछे तक मनमाने पार्किंग के साथ ही मुख्य मार्ग पर ठेला लगाने से भी हादसे की आशंका बनी रहती है। इसकी शिकायत नगर पालिका से भी की गई है।

रामाश्रय गुप्ता

- मुख्य मार्ग पर दिनभर वाहनों की पार्किंग कैसे संभव है। जब से यह सिलसिला प्रारंभ हुआ है पीछे रहने वाले सैकड़ों परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।

विवेक गुप्ता

शिकायत मिली है

बैंक के समीप मनमाने पार्किंग की शिकायत गुरुवार को मिली है। शुक्रवार को टीम भेजकर जांच करवाते हैं। कार्रवाई की जाएगी।

शरद गौतम

कार्यालय अधीक्षक नगर पालिका शहडोल

Created On :   2 Sept 2024 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story