सिवनी: खड़े कंटेनर के पीछे घुसा ट्रक,एक घायल, टक्कर के पलटे दोनों वाहन

खड़े कंटेनर के पीछे घुसा ट्रक,एक घायल, टक्कर के पलटे दोनों वाहन
  • खड़े कंटेनर के पीछे घुसा ट्रक,एक घायल
  • टक्कर के पलटे दोनों वाहन

डिजिटल डेस्क, सिवनी। कोतवाली थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा बायपास के पास गुरुवार तडक़े खड़े कंटेनर में पीछे से एक ट्रक जा घुसा। हादसे में दोनों वाहन खेत में जाकर पलट गए। इस घटना में एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से परच्यून लेकर ट्रक क्रमांक-एचआर 69 सी-5881 हैदराबाद जा रहा था। मरझोर ब्रिज के पास खड़े कंटेनर क्रमांक-एचआर38एडी-3011 में ट्रक जा घुसा। टक्कर में दोनों वाहन पलट गए। इस घटना में ट्रक चालक हरियाणा के मेवात जिले के पचगवा निवासी इदरशीस पिता सफेदा खान (५०) घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल १०० मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि कंटेनर चालक कंटेनर को खड़ा कर नाले के पास शौच करने गया था तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -काम में प्रोग्रेस नहीं आने पर अनुबंध करें टर्मिनेट, कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के निर्माण ऐजेंसियों की बैठक

अज्ञात वाहन की टक्कर में एक मृत

डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बम्होड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को बम्होड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शरीर में चोट के निशान थे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सुरक्षित रख दिया है।मृतक की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़े -प्रश्नपत्रों का वितरण शुरु, पहले दिन दिए गए ३६ केंद्रों के पेपर, आज शेष ४८ केंद्रों के दिए जाएंगे प्रश्नपत्र

Created On :   2 Feb 2024 4:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story