- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या
सिवनी: धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या

By - Bhaskar Hindi |12 July 2024 6:02 PM IST
- उगली थाना के बनाथर गांव के पास मिली लाश
- गले में धारदार हथियार से हमला किया गया है।
- पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डिजिटल डेस्क,सिवनी। उगली थाना अंतर्गत बनाथर गांव के पास अज्ञात लोगों ने दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उगदीवाड़ा निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण धुर्वे अपनी 36 वर्षीय पत्नी लीलाबाई के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था।
शुक्रवार की सुबह बनाथर मार्ग के किनारे दोनों के शव पड़े मिले। गले में धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या किसने की है और किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा है।
Created On :   12 July 2024 2:43 PM IST
Next Story