पन्ना: रूझं और मझगांय बांध से बदलेगी अजयगढ क्षेत्र की तस्वीर, वन विभाग एवं मुआवजा वितरण पर विवाद के चलते अटके रहे बांध

रूझं और मझगांय बांध से बदलेगी अजयगढ क्षेत्र की तस्वीर, वन विभाग एवं मुआवजा वितरण पर विवाद के चलते अटके रहे बांध
  • रूझं और मझगांय बांध से बदलेगी अजयगढ क्षेत्र की तस्वीर
  • वन विभाग एवं मुआवजा वितरण पर विवाद के चलते अटके रहे बांध
  • रूंझ डेम से 14.450 हैक्टयर एवं मझगायं डेम से 13.500 हैक्टयर क्षेत्र होगा सिंचिंत

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले में पानी की आपूर्ति हमेशा से ही बडी समस्या रही है। खेतों की सिंचाई से लेकर पेयजल आपूर्ति के लिए लोगों को बेहद परेशान होना पडता था लेकिन अब विकास के क्रम में स्थितियां बेहतर होती जा रही हैं। जिले में पहले बुंदेलखण्ड विकास पैकेज के तहत कई बृहद जल परियोजनों का विकास हुआ इसके बाद जल संसाधन विभाग ने कई अन्य परियोजनाओं को मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृत कराया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पन्ना जिले के विशेषकर अजयगढ क्षेत्र के लिए वर्ष 2011 में रूंझ एवं मझगांय बांध परियोजना स्वीकृत की गई थीं। हालाकि इन दोनों बृहद परियोजनों का काम आज तक पूरा नहीं हो सका। इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं। मझगांय डेम में जहां वन भूमि का विवाद रहा। वहीं रूंझ डेम में पहले तकनीकी समस्याएं आईं। इसके बाद मुआवजा वितरण समय सीमा में नहीं होने के चलते स्थानीय लोगों के विरोध के कारण परियोजना का काम ठप्प रहा।

यह भी पढ़े -पन्ना-अमानगंज मार्ग में सडक हादसा, पिकअप ने कार के मारी जोरदार ठोकर, महिला की मौत, दो घायल

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि दोनों डेम के संबंध में सभी समस्याओं का निराकरण कर लिया गया है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता के चलते अब दोनों परियोजनों का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि रूंझ डेम 513.72 करोड एवं मझगांय 693.64 करोड रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह परियोजना जिले के विकास के लिए बेहद अहम परियोजनाएं है। उन्होंने बताया कि रूंझ डेम से जहां 14.450 हैक्टयर क्षेत्र में सिंचाई होगी वहीं मझगवां डेम से 13.060 हैक्टयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पेयजल के लिए भी डेम के पानी का उपयोग होगा। श्री शर्मा ने बताया कि डेम निर्माण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदल जायेगीए किसानों को खेती के लिए हर समय पानी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े -ठेकेदार की मनमानी के चलते विलम्ब से हो रहा अम्हां बांध का निर्माण, किसानों को सिंचाई के लिए करना होगा और इंतजार

अंडरग्राउण्ड कैनाल से मिलेगी सिंचाई की सुविधा

रूंझ और मझगांय डेम के निर्माण के साथ दोनों डेम का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए ओपन कैनाल के स्थान पर अंडरग्राउण्ड कैनाल का जाल बिछाया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि डेम निर्माण के साथ अंडरग्राउण्ड कैनाल का काम भी प्रगति पर है। किसान के खेतों तक सीधे पानी पहुंचाया जायेगा। पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है डेम निर्माण का कार्य दिसम्बर 2025 तक पूर्ण हो जायेगा। इसी के साथ ही पाइप लाइन भी बिछ चुकी होगी। जिससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़े -खजुराहो लोकसभा से विष्णु दत्त शर्मा की ऐतिहासिक जीत पर ब्राह्मण समाज जताई प्रसन्नता

Created On :   6 Jun 2024 10:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story