Panna News: कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, जिला कार्यालय में फहराया गया पार्टी का ध्वज

कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, जिला कार्यालय में फहराया गया पार्टी का ध्वज
  • कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
  • जिला कार्यालय में फहराया गया पार्टी का ध्वज

Panna News: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाया गया। बूथ स्तर पर स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक पन्ना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक ०३ स्थित बूथ नंबर १७२ में आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला मुख्यालय पन्ना स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा अतिथियों के साथ पार्टी का झण्डा फहराया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी, जगमोहन सिंह कोहली, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, रविन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र प्रधान स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मंचासीन होकर उपस्थित थे। स्थापना दिवस पर अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र के समक्ष पूजन अर्चन करते हुए दीप प्रज्जवलित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प के साथ विश्व की सबसे बडी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

जिले के सभी बूथों में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों पर भाजपा का झण्डा फहराया गया। मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना नगर वार्ड क्रमांक ०३ के बूथ नंबर १७२ में आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। पार्टी ने अपने सभी सोपान कम समय में तय किए है और यह सब पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हो पाया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, तरुण पाठक, रवींद्र शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता शमिल रहे।

Created On :   7 April 2025 12:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story