- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा की बैठक...
Panna News: अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान श्री परशुराम का प्रकटोत्सव

- अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा की बैठक सम्पन्न
- धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान श्री परशुराम का प्रकटोत्सव
Panna News: अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा पन्ना द्वारा नगर के स्थानीय श्री रामजानकी मंदिर में ३० अप्रैल २०२५ अक्षय तृतीया दिन बुधवार को भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम एवं मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुबह ०८ बजे से ११ बजे तक, जन्मोत्सव समारोह दोपहर १२ बजे, महाआरती दोपहर १२:३० बजे, हवन पूजन दोपहर ०1 से 2 बजे तक एवं प्रसाद वितरण दोपहर ०2 बजे से किया जाएगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (स) के जिला अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई। विदित हो की भगवान परशुराम हिंदू धर्म के भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में पूजित हैं उनका जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था जिसे परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है भगवान श्री परशुराम ने अपनी शस्त्र विद्या के माध्यम से पृथ्वी पर अत्याचार करने वाले अधर्मी राजाओं का संघार किया था उन्होंने भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महापुरुषों को शास्त्रार्थों का ज्ञान दिया। भगवान श्री परशुराम को सप्त चिरंजीवी में से एक माना जाता है अर्थात वह आज भी अमर हैं उनकी जयंती पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है और यह दिन विशेष रूप से अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है
श्री तिवारी ने सभी महानुभाव, माताओं व बहिनों सहित युवाओं से विनम्र अपील की है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग करें। ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंडित संतोष तिवारी, युवा इकाई के जिला अध्यक्ष पं. दिनेश गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष युवा इकाई पं. दीपक तिवारी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रिया द्विवेदी, पं. रवींद्र शुक्ला, पं. मुरारीलाल थापक, पं. विष्णु पाण्डेय, पं. विनोद तिवारी, पं. राम अवतार बबलू पाठक, पं. अरुण दीक्षित, पं. श्रीकांत दीक्षित, पं. विनोद मिश्रा, पं. प्रमोद पाठक, पं. बृजेंद्र गर्ग, पं. राजेश गौतम, पं. दिनेश पाठक, पं. मनीष मिश्रा, पं. अशोक पाण्डेय, पं. स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, पं. मनीष दुबे. पं. कृष्णा मिश्रा, पं. वैभव थापक, पं. राजेश अवस्थी, पं. रवि तिवारी, पं. संजय शुक्ला. पं. रिंकू तिवारी, पं. अनुराग मिश्रा, पं. अरविंद द्विवेदी, पं. सुजीत रिछारिया, पं. दिनेश दुबे, पं. सौरभ पटेरिया, पं. मोना शर्मा, पं. अरविंद पाण्डेय, पं. राहुल देव अरजरिया, पं. राहुल, बी.ङी. तिवारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Created On :   15 April 2025 12:31 PM IST