Panna News: शाहनगर के ममता नगर के वांशिदे नरकीय जीवन जीने को मजबूर, बीस साल बाद भी नहीं हो सका सडकों का निर्माण

शाहनगर के ममता नगर के वांशिदे नरकीय जीवन जीने को मजबूर, बीस साल बाद भी नहीं हो सका सडकों का निर्माण
  • शाहनगर के ममता नगर के वांशिदे नरकीय जीवन जीने को मजबूर
  • बीस साल बाद भी नहीं हो सका सडकों का निर्माण

Panna News: शाहनगर मुख्यालय के मजरा टोला ममतानगर के वशिंदे वर्तमान में नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। 400 वोटर और 13०० अबादी वाले इस मोहल्ले में ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मोहल्ले का मुख्य रास्ता कीचड से अटा पडा है। लोगों को रास्ते से कपडे बचाकर गुजरना पड रहा है लेकिन प्रशासन का समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं। जिससे ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने बताया की पंचायती राज के 20 वर्ष समाप्त हो चुके हैं अभी भी हालात नहीं सुधरे। साफ -सफाई व्यवस्था के साथ-साथ न नालियों का निर्माण हुआ और न सङकों का ग्रामीणों का आरोप है कि 20वर्षों से अधिक हम लोग यहां निवास करते चले आ रहे हैं। कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव के कीचड युक्त रास्तों के बारे में अवगत कराया हुआ है लेकिन विभाग कुंभकर्णीय नींद में सोया है। ग्रामीणों का कहना है की वोट के लिये तो नेता आते है पर वादा करके भूल जाते हैं। रास्ते में दूषित पानी तथा कीचड के कारण निकलना दूभर हो गया है। यहां पर कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते हैं लेकिन शासन-प्रशासन का ग्रामीणों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है।

यहां सफाई कर्मियों को निर्देश दिए जाएं कि मोहल्ले की साफ -सफाई की व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। यहां रास्तों का निर्माण कराया जाये हमारी 65वर्ष की उम्र हो गयी 25वर्षों से निवास करते है। ममता नगर में शासन-प्रशासन ने सभी गांव की गलियां सुधरवा दीं पर शाहनगर का ममतानगर आज भी नहीं सुधरा और यहां लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

श्रीमति रानू सिंह, स्थानीय निवासी

दो साल से रह रही हूं शाहनगर अच्छा कस्बा है इस उद्देश्य से बच्चों को पढ़ाने के लिये यहां रह रही हूं पर यहां इतनी गंदगी है कि बच्चे और बीमार हो जाते हैं।

श्रीमति नंदनी सिंह

शाहनगर का प्रशासन हमारा राजा है और हम उसकी प्रजा है प्रजा दुखी रहेगी तो राजा का कर्तव्य है की उसका ध्यान रखा जाये पर हद हो गयी कह-कहकर थक चुके हैं।

रंजीत साहू, निवासी ममतानगर

समस्या तो ममतानगर में बहुत है नालियां नहीं बनीं। गांव से ज्यादा खराब हालात शाहनगर के ममतानगर के हैं।

पार्वती सिंह

अभी तो कुछ ठीक हालात है बारिश में तो यह मोहल्ला तलाब में तब्दील हो जाता है। घर कै भीतर पानी चला जाता है विषैले जीव घुस जाते हैं।

उमा बाई, स्थानीय निवासी

Created On :   21 March 2025 12:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story