Panna News: श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित हुआ रंगपंचमी महोत्सव

श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित हुआ रंगपंचमी महोत्सव
  • श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित हुआ रंगपंचमी महोत्सव
  • कायस्थ समाज पन्ना की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ-चढकर हिस्सा लिया

Panna News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन एवं कायस्थ समाज पन्ना महिला मंडल ने रंगपंचमी के अवसर पर श्री चित्रगुप्त जी मन्दिर पन्ना में होली मिलन समारोह एवं रंगपंचमी महोत्सव मनाया। इस अवसर पर कायस्थ समाज पन्ना की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ-चढकर हिस्सा लिया। समस्त माताओं-बहिनों ने होली के गीत गाये व नृत्य किया। रंगपंचमी में समस्त कायस्थ समाज पन्ना की माताएं बहिनें रंग गुलाल उडाकर जमकर झूमी और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कायस्थ समाज पन्ना ने पुन: एक बार समाज की एकता, अखण्डता और प्रेम का सन्देश दिया कि कायस्थ समाज पन्ना हर पल हर जगह एक दूसरे के साथ है और भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कृपा व एकता, प्रेम हमेशा बना रहेगा।

Created On :   21 March 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story