- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- चक्रवर्ती अशोक सम्राट व महात्मा...
Panna News: चक्रवर्ती अशोक सम्राट व महात्मा फुले की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

- चक्रवर्ती अशोक सम्राट व महात्मा फुले की जयंती
- निकाली गई शोभायात्रा
Panna News: पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कुशवाहा युवा समाज एवं समता परिषद देवेन्द्रनगर के द्वारा अशोक सम्राट अशोक एवं महात्मा फुले जी की जयंती के अवसर पर अशोक सम्राट की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अशोक सम्राट की प्रतिमा को नगर के गल्ला मंडी से रैली निकलकर बस स्टैंड होते हुए पन्ना रोड, सतना रोड होकर समदडिया मैदान पहुंची। इस रैली में लगभग हजारों लोग शामिल रहे। रैली के पश्चात समदडिया मैदान में सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा विधायक सतना के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें श्री कुशवाहा सहित सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्राट अशोक एवं ज्योतिबा राव फुले की प्रतिमा पर पुष्प मालाओं को अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
जिसमें विशिष्ट अतिििा के रूप में विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत सतना की सदस्य श्रीमती संध्या कुशवाहा, देवेन्द्रनगर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शिवांगी ललित गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, जिला पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष संतोष यादव, प्रहलाद यादव, बबलू कुशवाहा, आनंद शुक्ला, उमेश शर्मा सहित कुशवाहा समता परिषद से डॉ. देवेंद्र कुशवाहा, मूलचंद्र कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, अवधराज कुशवाहा, रविकुमार कुशवाहा, रूपचंद कुशवाहा, भगवतदीन कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, राजू कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, सुरेश कुमार, महिपाल कुशवाहा, गढीपडरिया, बडगांव, कोढनपुरवा, रानीपुर, रंजोरपुरा, बिरवाही व गुखौर सहित आसपास के कई ग्रामों के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। साथ ही देवेन्द्रनगर के पत्रकारगणों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन अजीत कुशवाहा एवं मनोज कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका उपाध्यक्ष जयकुमार कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Created On :   15 April 2025 11:43 AM IST