Panna News: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हुई कैरियर मार्गदर्शन पाठशाला, एक्सपर्ट टॉक में क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व रहीं उपस्थित

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हुई कैरियर मार्गदर्शन पाठशाला, एक्सपर्ट टॉक में क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व रहीं उपस्थित
  • पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हुई कैरियर मार्गदर्शन पाठशाला
  • एक्सपर्ट टॉक में क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व रहीं उपस्थित

Panna News: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। आजकल के बच्चों और छात्रों के लिए कैरियर का चुनाव करना एक महत्वपूर्ण कदम होता है। यह न केवल उनके भविष्य को आकार देता है बल्कि उनकी रुचियों, क्षमताओं और सपनों को भी साकार करता है। सही कैरियर चुनने से वह अपने जीवन में संतुष्टि, सफलता और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को कैरियर के लिए अपनी रुचि, कौशल और दक्षता का आकलन करके ही चुनने की सलाह दी गयी। कार्यशाला पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की भारतीय वन सेवा अधिकारी के द्वारा आयोजित की गयी। उन्होंने अपने जीवन के उतार चढाव व संघर्षों को विद्यार्थियों से सांझा किया।

उनके द्वारा प्रशासनिक सेवा में निर्णयन क्षमता के बारे में विद्यार्थियो को बताया गया। वर्ष 2010 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण करना है विद्यार्थियों द्वारा पूँछे गए सवालों में आत्मविश्वास किस प्रकार बढाया जाय इस हेतु लक्ष्य निर्धारित करते समय क्या ध्यान में रखना चाहिए। व्यक्तिगत जीवन और प्रोफेशनल जीवन के बीच किस प्रकार सामजस्य बनाया जाये यह बताया गया। विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया और विद्यार्थियों को कैरियर से सम्बंधित मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया।

Created On :   1 Feb 2025 11:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story