- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वनकर्मियों को वितरित किए गए अग्नि...
Panna News: वनकर्मियों को वितरित किए गए अग्नि रोधी किट एवं उपकरण

By - Bhaskar Hindi |23 March 2025 12:12 PM IST
- वनकर्मियों को वितरित किए गए अग्नि रोधी किट एवं उपकरण
Panna News: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दक्षिण वनमण्डल पन्ना अंतर्गत मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में रेंज ऑफिसर अभय दूबे एवं काष्ठागार अधिकारी राजेंद्र अरजरिया द्वारा वनकर्मियों को अग्नि रोधी किट व अन्य सामग्री वितरित की गई। इनमें बूट्स, फायर बीटर, फायर ब्लैंकेट, आई प्रोटेक्टर गॉगल्स, हेलमेट, हाइ विजिबिलिटी वार्निंग वेस्ट, बूट्स, अग्नि रोधी ग्लव्स, वाटर बॉटल्स इत्यादि सम्मिलित थे। यह सामग्री वनकर्मियों को वन अग्नि नियंत्रण में उपयोगी साबित होगी। साथ ही वन अग्नि नियंत्रण कार्यवाही के दौरान आत्म सुरक्षा हेतु भी प्रभावी रहेगी। अन्य सभी परिक्षेत्रों में भी आगामी दिनों में उक्त सामग्री का वितरण किया जायेगा।
Created On :   23 March 2025 12:12 PM IST
Next Story