- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सलेहा में संविधान निर्माता बाबा...
Panna News: सलेहा में संविधान निर्माता बाबा साहब की मनाई गई जयंती

- सलेहा में संविधान निर्माता बाबा साहब की मनाई गई जयंती
- भारत माता व बाबा साहब के चित्र का पूजन किया गया
Panna News: भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर कही जन्म जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र त्रिपाठी, श्रीमती रेखा बाई सरपंच सलेहा द्वारा भारत माता व बाबा साहब के चित्र का पूजन किया गया। इस दौरान विधायक श्री वर्मा द्वारा कहा गया की बाबा साहेब ने हमें न केवल एक लोकतांत्रिक संविधान दिया बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल्यों की नींव भी रखी। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। शिक्षा को अपना अस्त्र बनाया और समाज को जागरूक करने का कार्य किया। आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समान अवसर और आत्मसम्मान का वातावरण बनायें। राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
साथ ही पूर्व की सरकारों में बाबा साहेब को वह स्थान व सम्मान नहीं दिया जो आज भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा है कांग्रेस द्वारा हमारे समाज का उपयोग किया और हमारे समाज के साथ अन्याय किया है। चुनाव के समय कुछ जयचन्द होते हैं जो हमारे समाज के लोगों को बरगलाते है। आज हम सभी को भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सामाजिक भाव के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। अपने राष्ट्र का हित और जो हमारे बाबा साहेब को याद कर उनके बनाये गए कानून का पालन करें ऐसी भाजपा सरकार के साथ चलने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा द्वारा कहा गया की बाबा साहेब हमारे आदर्श है और हम प्रत्येक बूथ स्तर पर जंयती कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इस दौरान सलेहा बस स्टैंड परिसर में पानी प्याऊ का शुभारंभ किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़े का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक फुंदर चौधरी, रविराज यादव, सुशील त्रिपाठी, तरूण पाठक, अंगद प्रजापति, श्रीकांत त्रिपाठी, शिवनारायण मिश्रा, रामशिरोमणि पाण्डेय, अशोक नामदेव, आनंद मिश्रा, हरिशंकर गर्ग, नारायण चौरसिया, मनोज जैन, राजेंद्र चौबे, कौशलेंद्र चौरसिया सहित सलेहा क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण, महिलायें, गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Created On :   15 April 2025 11:41 AM IST