Panna News: भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक कार्यालय में हुआ आयोजन

भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक कार्यालय में हुआ आयोजन
  • भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर
  • विधायक कार्यालय में हुआ आयोजन

Panna News: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पवई मंडल द्वारा पवई विधायक कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अन्य सहयोगी संगठनों की सहभागिता रही।

Created On :   7 April 2025 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story