छठ महोत्सव: श्रीजुगल किशोर जी मंदिर मेें आज मनाया जायेगा छठ महोत्सव, भजन संध्या का होगा आयोजन शामिल होगें देश के प्रसिद्ध कलाकार

श्रीजुगल किशोर जी मंदिर मेें आज मनाया जायेगा छठ महोत्सव, भजन संध्या का होगा आयोजन शामिल होगें देश के प्रसिद्ध कलाकार
  • श्रीजुगल किशोर जी मंदिर मेें आज मनाया जायेगा छठ महोत्सव
  • भजन संध्या का होगा आयोजन शामिल होगें देश के प्रसिद्ध कलाकार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भगवान श्रीजुगल किशोर जी मंदिर में ३१ अगस्त को छठ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक आयोजन होगें। प्रात: ५बजे मंगल आरती के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्याे के द्वारा भगवान का अभिषेक किया जायेगा। सुबह ७ बजे दर्शन होगे दोपहर २:३० बजे भगवान श्रीजुगल किशोर को छप्पन भोग, राजभोग व छठ महाप्रसाद अर्पित किया जायेगा। शाम ७ बजे से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओ को लड्डुओ का प्रसाद वितरित किया जायेगा। शाम को मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रसिद्ध संगीत कलाकार खनिज देव चौहान, विनोद शर्मा, कल्याणी मिश्रा, श्रद्धा भट्ट द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी जायेगी। मध्य रात्रि १२ बजे से १ बजे तक छठ झांकी के दर्शन होगें। नगर की धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़े -भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहक संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्राहको ने रखी समस्यायें, समाधान को लेकर मिला आश्वासन

Created On :   31 Aug 2024 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story