पन्ना: एक पेड़ माँ के नाम, सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम, सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने किया वृक्षारोपण
  • एक पेड़ माँ के नाम
  • सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने किया वृक्षारोपण

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक ३ चंद्रशेखर पार्क के गेट पर नगर पालिका के द्वारा एक वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा शामिल हुए। उनके द्वारा शामिल हुए वृक्षा रोपण कार्यक्रम में एक पेड़ के माँ के नाम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधो का वृक्षा रोपण किया गया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष माँ के नाम लगाना चाहिए उन्होने पन्ना जिला सहित अपने संसदीय क्षेत्रवासियो से कहा कि एक पेड़ माँ के नाम सब लोगो को एक वृक्ष लगाकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। तभी हमारा पन्ना स्वच्छ एवं सुन्दर बनेगा। इस दौरान विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानंद गौतम, विधायक प्र्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, विवेक मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -जैन समाज बड़ा मंदिर धाम पन्ना के पदाधिकारियो के चुनाव सम्पन्न, नरेन्द्र जैन बने अध्यक्ष

Created On :   15 Aug 2024 4:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story