साप्ताहिक परेड में जवानों ने किया शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास

By - Bhaskar Hindi |22 July 2022 12:23 PM IST
भदोही साप्ताहिक परेड में जवानों ने किया शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास
डिजिटल डेस्क, भदोही। साप्ताहिक शुक्रवार परेड के दौरान जवानों द्वारा शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास किया गया। जहां पर पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के साफ-सफाई व हैंडलिंग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा हर शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया जाता है। इस शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन ज्ञानपुर के रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में किया गया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। शस्त्र अभ्यास के दौरान सम्बंधित द्वारा मौजूद पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खोलवाते व जोड़वाते हुए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। शस्त्रों की साफ-सफाई व हैंडलिंग के सम्बन्ध में पुलिसकर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
Created On :   22 July 2022 5:53 PM IST
Tags
Next Story