विज्ञान कांग्रेस- लाखों के पौधे हुए तहस-नहस

डिजिटल डेस्क, नागपुर. भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दौरान जिन पौधों ने परिसर की शोभा बढ़ाई, वही पौधे उचित देखभाल के अभाव में चंद दिनों में ही तहस-नहस हो गए। लाखों रुपए खर्च कर मनपा ने विद्यापीठ परिसर से अंबाझरी मार्ग के डिवाइडर पर फूलों के पौधे लगाए थे। रातुम नागपुर विद्यापीठ को 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यापीठ को ‘साइंस कांग्रेस’ की अगवानी का अवसर दिया गया। देश-विदेश तथा विविध विद्यापीठ के वैज्ञानिक, प्राध्यापक व विद्यार्थी सहभागी हुए। उनके स्वागत के लिए उनका आगमन मार्ग शानदार तरीके से सजाया गया। रोड डिवाइडर पर सजावटी तथा फूलों के पौधे लगाए गए। आयोजन के दौरान पौधों को नियमित पानी दिया गया। समापन के चंद दिन बाद हरे-भरे रोड डिवाइडर के पौधे उजड़ गए हैं।
नए पौधे लगाए जाएंगे
अमोल चौरपगार, उद्यान अधीक्षक, महानगरपालिका के मुताबिक विद्यापीठ परिसर से अंबाझरी रोड पर पौधे लगाए गए थे। आसपास की बस्ती के लोगों ने चुरा लिए। कुछ पौधों की तोड़-ताड़ हो गई है। उसकी जगह नए पौधे लगाए जाएंगे।
Created On :   5 Feb 2023 7:53 PM IST