पतंग उड़ाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 19 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By - Bhaskar Hindi |28 Jan 2023 6:16 PM IST
नागपुर पतंग उड़ाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 19 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
डिजिटल डेस्क, नागपुर. पतंग उड़ाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। शुक्रवार को उन्नीस लोगों के खिलाफ जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके पूर्व उत्तर नागपुर मासूम वेद शाहू नामक बालक का मांजे से गला कटने के कारण मौत हो गई। कई लोग जख्मी भी हुए हैं। गुरुवार को भी राकेश रहांगडाले नामक व्यक्ति का मांजे से गला कटने के कारण वह जख्मी हुआ था। हादसे के दौरान राकेश अपने रिश्तेदार के साथ नारा की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसे गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे शुक्रवार को अचानक जरीपटका पुलिस सक्रिय हो गई और पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जिसके चलते प्रतिबंधित मांजे से पतंग उड़ाने वाले 19 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
Created On :   28 Jan 2023 6:13 PM IST
Next Story